मौनी अमावस्या 2025 कब की है? यहाँ जानिए तारीख और शुभ मुहूर्त

वैसे तो माघ माह की अमावस्या यानी मौनी अमावस्या हिंदू धर्म में खास महत्व रखती है। मगर इस बार महाकुंभ के चलते इसका महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। मौनी अमावस्या 2025 (Mauni Amavasya 2025) के दिन महाकुंभ में अमृत स्नान किया जाएगा। लेकिन मौनी अमावस्या 2025 की तिथि को लेकर कई मतभेद हो रहे हैं। चलिए जानते हैं मौनी अमावस्या 2025 कब की है? और स्नान के लिए शुभ मुहूर्त क्या है? 

मौनी अमावस्या 2025 कब की है | Mauni Amavasya 2025

मोनी अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। जिसके मुताबिक मौनी अमावस्या 2025 29 जनवरी को मानी जाएगी। इसकी शुरुआत 28 जनवरी को शाम 7:00 बजकर 37 मिनट पर होगी और समापन 29 जनवरी रात्रि को होगा। जो हिंदू धर्म और आध्यात्मिकता की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।

इस दिन पवित्र नदियों जिनमें विशेष रूप से गंगा, यमुना और संगम में स्नान करने से विशेष फल प्राप्त होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करके दान-पुण्य करने से व्यक्ति के हाथों जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। और वह जीवन चक्र-मरण के चक्कर से मुक्त होकर ईश्वर के चरणों में शरणगत हो जाता है। साथ ही पितरों को जल-भोजन कराने भी फलदायी माना जाता है।

मौनी अमावस्या 2025 महाकुंभ अमृत स्नान का समय

मौनी अमावस्या के दिन यानी 29 जनवरी को सुबह 5:25 बजे से ब्रह्म मुहूर्त शुरू होगा। जो 6:19 बजे तक रहेगा। इस बीच पवित्र स्नान करके दान करना काफी सुबह माना जाता है। अगर कोई इस मुहूर्त के दौरान ऐसा नहीं कर पता है, तो वह सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच भी स्नान करके दान पुण्य कर सकता है। मगर सूर्यास्त के बाद स्नान करना शुभ माना जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment