मीका सिंह और आकांक्षा पुरी स्वयंवर एक बार फिर चर्चा में आया, मीका सिंह – अच्छा हुआ शादी नहीं हुई वरना…..! यहाँ पढ़ें पूरी खबर

मीका सिंह और आकांक्षा पुरी: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और सिंगर मीका सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में मीका सिंह ने स्वयंवर में अपनी और आकांक्षा पुरी की शादी को लेकर बयान दिया है। जिसके बाद उनकी स्वयंवर शादी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दोनों ने स्वयंवर शादी करने के तुरंत बाद एक दूसरे से रिश्ता तोड़ लिया था। हालही मीका सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा कि अच्छा हुआ उनसे शादी नहीं हुई। वरना पता नहीं क्या से क्या होता.

मीका को था 16 अप्सराओं का ऑफर | मीका सिंह और आकांक्षा पुरी स्वयंवर

हाल ही में लल्लनटॉप के एक इंटरव्यू में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी के साथ स्वयंवर मीका दी वोटी में हुए विवाह को लेकर बयान दिया है। मीका सिंह कहते हैं कि स्वयंवर में इसीलिए भाग लिया था, क्योंकि उन्हें असल में शादी करनी थी। वे कुंवारे थे और उन पर परिवार और दोस्तों का भी दबाव था, कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए।

मीका सिंह कहते हैं कि जब वे स्वयंवर में आए तो उनके सामने 16 खूबसूरत लड़कियों का ऑफर था। जिनमें से कुछ को वे पहले से भी जानते थे। इन खूबसूरत अप्सराओं में से उन्हें तीन लड़कियां पसंद आई। मीका सिंह शो के निर्माताओं को तीनों ही लड़की से लड़कियों से शादी करने की बात कही, तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। कहा कि इनमें से केवल एक लड़की को चुनना होगा। इसके बाद मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना। 

दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी थे। हालांकि उनकी यह शादी पूरी नहीं हुई और स्वयंवर शो खत्म होने के कुछ घंटे बाद ही दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया।

मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी पर दिया बयान

मीका सिंह कहते हैं कि कुछ दिनों बाद ही आकांक्षा ने बिग बॉस में अपना रंग दिखाया। अच्छा हुआ उस वक्त मेरी और आकांक्षा की शादी नहीं हुई। वरना पता नहीं कौन कौन-से दिन देखने पड़ते। मीका सिंह ने हाल ही में आकांक्षा और खेसारी से जुड़े विवादों को ध्यान में रखते हुए यह बयान दिया है। हालांकि मीका सिंह ने आकांक्षा की तारीफ करते हुए कहा कि वह जो कुछ कर रही है, बेहतर कर रही है और ठीक है। आकांक्षा ने जून 2023 में बिग बॉस ओटीटी 2 में भाग लिया था। जहां उन्होंने एक सिंगर के तौर पर परिचय दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment