मोनालिसा का नया गाना लव मैरिज रिलीज़ होते ही छा गया इंटरनेट पर, मजेदार तानों ने जीता फैन्स का दिल

भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत की जाने-मानी कलाकार अंतरा बिस्वास लंबे समय के बाद एक बार फिर चर्चा में है। जिन्हें स्क्रीन पर लोग मोनालिसा के नाम से जानते हैं। इन्हें मोनालिसा के नाम से ही पहचान मिली है। मोनालिसा लंबे समय से स्क्रीन से दूर थी। मोनालिसा का नया गाना लव मैरिज 4 दिसंबर को रिलीज़ हो गया है. जिसने इंटरनेट पर जबरदस्त हड़कंप मचाई हुई है. गाने का टाइटल “लव मैरिज में” है. मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में आइटम डांस करने के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलर है। जो अपने हुस्न के जलवे से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती है।

मोनालिसा का नया गाना लव मैरिज मचा रहा है बवाल

मोनालिसा का नया गाना लव मैरिज जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। गाने को 4 दिसंबर को टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। जिसने कुछ ही घंटों में 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर किया था। मौजूदा समय में गाने को करीब 3 मिलियन उसे से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई है। विक्रांत और मोनालिसा की रियल लाइफ भी इस गाने से काफी हद तक जुड़ी हुई है। दोनों ने लव मैरिज ही की थी।

मोनालिसा और विक्रम सिंह ने लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद साल 2017 में बिग बॉस शो में ही शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। बिग बॉस सीजन 10 में दोनों कलाकारों ने जबरदस्त धमाल मचाया था। हालांकि इनमें से कोई भी शो का विजेता नहीं बना।

गाने में मोनालिसा अपने पति को ताना मारती है कि उन्होंने शादी से पहले किये कोई भी वादे पूरे नहीं किये। वे शादी से पहले उनकी खूबसूरती की तुलना चांद के साथ करते हुए उनकी खूब तारीफ करते थे। मगर शादी के बाद इन सभी बातों से मुकर गए और उनके वादे भी हवा की तरह निकले। इसके जवाब में विक्रांत भी ताना मारते हुए कहते हैं, की लव मैरिज करके उन्हें बहुत बड़ा नुकसान (भारी नुकसान हो गईल) हो गया।

गाने को काफी रोमांचक अंदाज में फिल्माया गया है। जैसे-जैसे उनकी वार्तालाप आगे बढ़ती है, गाना और भी ज्यादा मजेदार और हास्य पद बनता जाता है।

लव मैरिज करके हो गया नुकसान : मोनालिसा

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए गाने की वाइब्स शेयर की है। उन्होंने अपने पति के साथ गाने की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है “फिलिंग्स (हार्ट इमोजी) लव मैरिज में”…. जिस पर उनके फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई कहता है ब्यूटीफुल कपल क्यूट ब्लेस तो कोई कहता है नाइस जोड़ी। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर करीब 5.8 मिलियन फॉलोअर्स है। जहां वह अपनी लाइफ स्टाइल से जुड़ी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती है।

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक है। जो अब तक 125 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। मोनालिसा लंबे समय से स्क्रीन से दूर थी। ऐसे में उनके इस नए धमाकेदार गाने ने दर्शकों खुश कर दिया है। 

भोजपुरी गाना लव मैरिज सिंगर नाम

मोनालिसा और विक्रांत सिंह के “लव मैरिज में” गाने को भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज सिंगर प्रिया मलिक ने अपनी दिलकश आवाज से सजाया है। गाने के बोल पंकज नारायण द्वारा लिखे गए हैं। जिसका म्यूजिक विक्की प्रसाद ने कंपोज किया है। जबकि म्यूजिक वीडियो डायरेक्ट अपूर्व बजाज है। जिन्होंने मिलकर गाने को अंतिम रूप दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment