Most Expensive Players in IPL 2025: आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी

Most Expensive Players in IPL 2025: आईपीएल ऑक्शन 2025 का आज दूसरा दिन है। सभी 10 फ्रेंचाइजी आज अपनी टीम पूरी करने वाली है। कोई भी फ्रेंचाइजी कम से कम 18 और अधिकतम 25 खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती है। इस बार सभी फ्रेंचाइजीज को पैसे भी ज्यादा मिले हैं, इसलिए खिलाड़ियों पर भर-भर कर बोली लगाई गई है। आईपीएल ऑक्शन 2025 ने पहले ही दिन इतिहास बदल दिया। दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड रुपए में खरीदा है। इसके बाद वे आईपीएल की सबसे महंगी खिलाड़ी बने हैं। आइए Most Expensive Players in IPL 2025 के बारे में जानते हैं।

Most Expensive Players in IPL 2025

खिलाडीकीमतटीम ने ख़रीदा
ऋषभ पंत27 करोड रुपएलखनऊ सुपर जायंट्स
श्रेयस अय्यर26 करोड़ 75 लाख PBKS
वेंकटेश अय्यर 23.75 करोड़KKR
अर्शदीप सिंह 18 करोड रुपए PBKS
युजवेंद्र चहल 18 करोड रुपएPBKS

ऋषभ पंत IPL Auction 2025

आईपीएल ऑक्शन 2025 के 5 सबसे महँगे खिलाड़ियों की सूचि में पहले नंबर पर नाम आता है, ऋषभ पंत का. जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को एक मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। ऋषभ पंत की 2 करोड रुपए की बेस कीमत के साथ बोली शुरू हुई थी। और अंतिम रूप से लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड रुपए की बोली लगाई है। ऋषभ पंत आईपीएल ऑक्शन 2025 के सबसे दिलचस्प खिलाड़ी भी रहे हैं, जिनके लिए ज्यादातर फ्रेंचाइजी ने बोली लगाने में रुचि दिखाई।

श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ 75 लाख रुपए में पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है। यह भी मार्की सूची में शामिल थे। उनकी बेस कीमत 2 करोड रुपए से शुरू हुई। श्रेयस के लिए पंजाब किंग, दिल्ली कैपिटल्स और KKR ने बोली लगाई है। मगर पंजाब किंग्स ने बाजी मारते हुए 26.75 करोड़ अंतिम बोली लगाई। जिसके साथ ही तब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। मगर ऋषभ पंत ने अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ने में ज्यादा देरी नहीं लगाई। 

वेंकटेश अय्यर | KKR

KKR ने 23.75 करोड़ की मोटी रकम देकर ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया है। वेंकटेश अय्यर भी मार्की सूची में शामिल थे। यानी उनकी भी बेस कीमत 2 करोड रुपए से शुरू हुई.

अर्शदीप सिंह | PBKS

आईपीएल 2025 ऑक्शन की शुरुआत ही अर्शदीप सिंह से हुई थी। जिन्हें पंजाब किंग्स ने RTM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए अपने साथ जोड़े रखा। अर्शदीप सिंह के लिए अंतिम बोली PBKS ने 18 करोड रुपए लगाई गई है।

युजवेंद्र चहल |  PBKS

युजवेंद्र चहल की बेस कीमत 2 करोड़ से शुरू हुई। जिन्हें टीम में शामिल करने के लिए गुजरात टाइटंस, सीएसके, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई। कीमत बढ़ने के साथ ही फ्रेंचाइजीज की रुचि कम हुई। और अंतिम रूप से PBKS ने 18 करोड रुपए की राशि के साथ अपने साथ जोड़ा। इसके साथ ही युजवेंद्र आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय स्पिनर भी बन चुके हैं।

हालांकि इनके अलावा कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है, जिन्हें उम्मीद से कई गुना कम रकम में खरीदा है.

  • मिचेल मार्श: मिचेल को 3.40 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है। इससे पहले वे DC का हिस्सा थे। मगर उन्हें रिटेन नहीं किया गया था।
  • ग्लेन मैक्सवेल: ग्लेन को हमेशा काफी अच्छी कीमत मिलती थी। पिछले साल उन्हें आरसीबी ने 11 करोड रुपए देकर अपने खेमे में शामिल किया था। मगर इस बार उन्हें खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने खास रुचि नहीं दिखाई। उन्हें पंजाब किंग ने 4.20 करोड़ में खरीदा है।
  • एडन मार्क्रम: एडेन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रह चुके हैं। वे साउथ अफ्रीका के काफी बेहतरीन खिलाड़ी है। मगर उन्हें भी कुछ खास कीमत नहीं मिली। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 2 करोड रुपए में खरीदा है।
Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment