सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी वेब सीरीज, जाने कब और कहां रिलीज होगा अगला सीजन

भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। जिसमें हिंदी वेब सीरीज दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी है। खासकर ऐसी सीरीज जिनकी कहानी दमदार, दिलचस्प किरदार और भरपूर ट्विस्ट हो तो दर्शक इन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे ही कुछ वेब सीरीज आश्रम और इंस्पैक्टर अविनाश है। जिनके पुराने सभी सीजन ब्लॉकबस्टर रहे हैं।

अब दर्शक उनकी अगली कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो अगले साल 2025 में संभावित रूप से पूरा हो सकता है। आईए जानते हैं आश्रम 4 और इंस्पेक्टर अविनाश 2 वेब सीरीज कब और कहां रिलीज होगी?

सबसे ज्यादा अच्छी जाने वाली हिंदी वेब सीरीज

आश्रम वेब सीरीज का पहला सीजन 28 अगस्त 2020, दूसरा सीजन 11 नवंबर 2020 और तीसरा सीजन 3 जून 2022 को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया गया था। जिसका डायरेक्शन प्रकाश झा द्वारा किया गया है। इस हिंदी वेब सीरीज के सभी सीजन ब्लॉकबस्टर रहे। जिसमें बॉबी देओल, त्रिधा चौधरी, अदिति पोहनकर, ईशा गुप्ता और अनुप्रिया गोयनका ने मुख्य भूमिका निभाई है.

आश्रम 4 वेब सीरीज रिलीज डेट

आश्रम 4 का टीजर वीडियो जारी कर दिया गया था। मगर कुछ दिनों बाद की टीजर वीडियो वापस हटा दिया गया। टीजर में आश्रम की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया गया है। आश्रम 4 की रिलीज डेट की फिलहाल ऑफीशियली जानकारी सामने नहीं आई है। मगर यह पुष्टि हो चुकी है, की सीजन 4 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह सीजन 2025 के आखिरी तक एमएक्स प्लेयर पर रिलीज कर दिया जाएगा।

इंस्पेक्टर अविनाश 2

इंस्पेक्टर अविनाश वेब सीरीज का पहला सीजन 18 मई 2023 को रिलीज किया गया था। जिसका डायरेक्शन नीरज पाठक द्वारा किया गया है। इस अपराधिक थ्रिलर वेब सीरीज को लगभग 30 करोड लोगों ने देखा था। पहले सीजन की अपार सफलता के बाद सीरीज निर्माता ने दूसरे सीजन को भी रिलीज करने की तैयारी कर ली है। इंस्पेक्टर अविनाश 2 को दिवाली 2024 के बाद रिलीज करना तय किया गया था।

मगर इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया। अब यह सीरीज 2025 की पहली तिमाही में रिलीज की जाएगी। जिसमें एक बार फिर रणदीप हुड्डा इंस्पैक्टर अविनाश बन दर्शकों का तगड़ा मनोरंजन करने वाले हैं। यह जिओ सिनेमा पर रिलीज की जाएगी।

धारावी बैंक 2 रिलीज डेट

समित कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी धारावी बैंक वेब सीरीज को 19 नवंबर 2022 को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। यह वेब सीरीज सुनील शेट्टी की डेब्यू वेब सीरीज भी है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वेब सीरीज में श्रुति श्रीवास्तव, संध्या शेट्टी, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय ने केंद्र भूमिका निभाई है।

अब धारावी बैंक सीजन 2 को लेकर भी अपडेट्स मिल चुके हैं। यह सीरीज अगले साल आखरी महीने तक एमएक्स प्लेयर पर रिलीज कर दी जाएगी। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होने तक फैंस को इंतजार करना होगा।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment