मुकेश खन्ना एंटरटेनमेंट जगत के जाने-माने चेहरे हैं। जिन्होंने आइकॉनिक टीवी शो महाभारत में भीष्म पितामह का जबरदस्त किरदार निभाया था। इसके अलावा वह शक्तिमान टीवी सीरियल से देश के घर-घर तक पहुंचे। हाल ही में मुकेश खन्ना ने महाभारत पर बने दूसरे टीवी शो को लेकर चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने “कहानी हमारे महाभारत की” टीवी सीरियल पर भी बात की है। जिसमें अनिता हसनंदानी रेड्डी ने द्रौपदी का किरदार निभाया था. मुकेश खन्ना द्रौपदी के किरदार को लेकर एकता कपूर पर गुस्सा कर रहे हैं।
एकता कपूर पर भड़के मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से एकता कपूर के प्रोडक्शन में तैयार “कहानी हमारे महाभारत की” के द्रौपदी किरदार पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि धर्म ग्रंथो के साथ मन मुताबिक छेड़छाड़ की गई है। और महाभारत के किरदारों को नकारात्मक छवि के साथ दर्शकों के सामने पेश किया है। एकता कपूर ने द्रोपदी के किरदार को टैटू के साथ दिखाया है। जबकि पांडव किसी मॉडल की तरह नजर आ रहे हैं। उनकी वेशभूषा की भी परवाह नहीं की गई।
कहानी हमारे महाभारत की 2008 में हुआ था टेलीकास्ट
“कहानी हमारे महाभारत की” शो साल 2008 में टेलीकास्ट किया गया था। जिसमें मृणाल जैन, रोनित रॉय, हितेश तेजवानी,आर्यन वैद्य और उमा शंकर ने किरदार निभाया था। हालांकि यह शो लोगों को खास पसंद नहीं आया। अब तक महाभारत पर कई लोगों ने सीरियल बनाने की कोशिश की है। जिनमें कई बड़े सितारे भी शामिल थे। मगर वह ओरिजिनल शो के दूर-दूर तक नजर नहीं आए। सभी टीवी सीरियल्स में से महाभारत सबसे खास माना जाता है। जिसमें मुकेश खन्ना के अलावा प्रवीण कुमार भीम के रोल में, फिरोज खान अर्जुन के रोल में, पंकज धीर कर्ण और गजेंद्र चौहान युधिष्ठिर के किरदार में नजर आए थे। यह महाभारत लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करती है। जिसका हर एक किरदार अपना अलग महत्व रखता है।