Murliwale Hausla latest News: मौत को हराकर लौटा साँपों का मसीहा, जानिए कौन हैं हौसला प्रसाद?

By: महेश चौधरी

Last Update: June 4, 2025 1:33 PM

murli wale hausla
Join
Follow Us

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले मशहूर स्नेक रेस्क्यूर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हौसला प्रसाद (Murliwale Hausla) को कोबरा सांप ने काट लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचाया गया। वे ICU में भर्ती है। डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया है। लोगों ने उनके काम की सराहना की है। चलिए Murliwale Hausla Latest News और Murliwale Hausla Net Worth 2025 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Murliwale Hausla latest News (अब कैसी है मुरलीवाले हौसला के तबियत)

मुरली वाले हौसला (हौसला प्रसाद) की तबीयत में काफी सुधार है। डॉक्टर ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। हालांकि उनके हाथ पर जहां सांप ने काटा था, वहाँ अभी भी सूजन और दर्द की शिकायत है। उन्हें कुछ दिनों तक बेड रेस्ट करने की जरूरत है। वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है और हालत में सुधार होने के बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

कैसे हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते रोज हौसला अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इस दौरान उन्हें जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र में एक घर में सांप घुसने की सूचना मिली। सांप का रेस्क्यू करने के लिए हौसला प्रसाद निकले। रेस्क्यू के दौरान एक छोटी सी चूक के चलते कोबरा ने उन्हें हाथ पर डस लिया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाने लगा। मगर उनकी कार खराब हो गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने में थोड़ा ज्यादा वक्त लग गया। जिसके कारण हाथ और शरीर तक सांप का जहर फैल गया। जिससे उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई।

तीसरी बार बची जान (8000 से ज्यादा साँपो का कर चुके हैं रेस्क्यू)

Murliwale Hausla अब तक 8,000 से ज्यादा साँपों को रेस्क्यू कर चुके हैं। खास बात यह है कि वे न तो सरकारी कर्मचारी हैं और न ही किसी समाज सेवा संगठन से जुड़े हुए हैं। यह काम वे खुद के पैसों से और समाज की सेवा के भाव से करते हैं। इससे पहले भी दो बार वे सांपों का शिकार हो चुके हैं, लेकिन हर बार मौत को मात देकर दोबारा लोगों की मदद के लिए खड़े हो जाते हैं। उन्हें सोशल मीडिया के जरिये लाखों लोग जानते हैं. हर कोई उनके काम की सराहना करता है।

Murliwale Hausla Net Worth 2025

Murliwale Hausla Net worth की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल सम्पति करीब 90 से 95 लाख रूपये है. उनकी कमाई का सबसे बड़ा स्रोत सोशल मीडिया और यूट्यूब एडसेंस है. जहाँ वे स्नेक रेस्क्यू और अन्य जानवरों के रेस्क्यू से जुड़े वीडियो बनाने है. उनके यूट्यूब पर करीब 15.8M subscribers है और इंस्टाग्राम पर 2.9M followers है।

Leave a Comment