Naam Movie Box Office Collection : अजय देवगन की नाम हुई सिनेमाघरों में गुमनाम, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरी फिल्म

By: महेश चौधरी

On: Tuesday, December 17, 2024 10:18 AM

Naam Movie Box Office Collection
Google News
Follow Us

Naam Movie Box Office Collection: 22 नवंबर 2024 को अजय देवगन की नाम फिल्म रिलीज की गई थी। जिसे बॉक्स ऑफिस पर मिलती-जुलती प्रतिक्रियाएं मिली है। फिल्म लगभग 20 साल से अटकी हुई थी, जिसे अब कहीं जाकर हरी झंडी मिली है। फिल्म में अजय देवगन के साथ भूमिका चावला और समीर रेड्डी ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म काफी हटकर कॉन्सेप्ट के साथ तैयार की गई थी, मगर फिल्म का प्रमोशन सही से न होने के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरी है। आइए जानते हैं Naam Movie Box Office Collection कितना किया है? और आखिर फिल्म को रिलीज होने में इतना समय कैसे लगा?

अजय देवगन की नाम फिल्म हुई सुपर फ्लॉप

अजय देवगन की नाम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई है। फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ बताया जा रहा है। जिसने अपने बजट के लगभग 10% भी कमाई नहीं की है। हालांकि फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी, मगर अगले दिन ही फिल्म की कमाई में लगभग 30% की गिरावट आई है। जिसके बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी कमजोर होता गया। धीरे-धीरे फिल्म का नाम बॉक्स ऑफिस से  गायब ही हो गया। फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक महीना होने वाला है। मगर यह फिल्म कब आई और कब चली गई दशकों को पता भी नहीं चला।

Naam Movie Box Office Collection

फिल्म ने 22 नवंबर को शानदार ओपनिंग करते हुए 22 लाख का कलेक्शन किया था। जो एक विवादित फिल्म के लिए काफी शानदार माना जाता है। मगर दूसरे दिन फिल्म की कमाई में तगड़ी गिरावट आई और फिल्म ने करीब 8 से 10 लाख का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म केवल 3 लाख, चौथे दिन 8 लाख, पांचवें दिन 9 लाख और छठवें दिन 6 लाख के कलेक्शन पर ठहर गई। वीकेंड तक आते आते फिल्म ने कुल 82 लाख का कलेक्शन कर लिया था। जबकि फिल्म ने अब तक कुल 1 करोड़ 20 लाख का कलेक्शन किया है। जो इसके बजट के मुकाबले काफी कम है।

पहला दिन22 लाख रुपये
दूसरा दिन8-10 लाख रुपये
तीसरा दिन3 लाख रुपये
चौथा दिन8 लाख रुपये
पांचवां दिन8 लाख रुपये
छठवें दिन6 लाख 
पहला वीकेंड82 लाख रुपये
Naam Movie Box Office Collection1 करोड़ 20
Naam Movie Budget20 करोड़

अजय देवगन की नाम फिल्म की कहानी 

यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जो एक ऐसे शख्स की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है। जो अपनी याददाश्त खो चुका है। कहानी में जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलता है। यह शख्स अपने अतीत को जानने की कोशिश करता है। इस दौरान उसका सामना कई चौंका देने वाले रहस्यों से होता है। जो दर्शकों को भी चौंका देने के लिए काफी होते हैं। फिल्म में इमोशंस, रोमांस और अनसुलझी पहेलियां दर्शकों का शानदार मनोरंजन करती है।

20 साल से अटकी थी फिल्म

फिल्म की रिलीज करीब 20 सालों से अटकी हुई थी। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का डायरेक्शन अनीश बज्मी द्वारा किया गया है। फिल्म के एक सहायक निर्माता दिनेश पटेल की मौत हो जाने के बाद फिल्म का काम रोक दिया गया था। फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग साल 2004 में पूरी कर ली गई थी। इसके बाद साल 2014 में फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू की गई। मगर निर्माता इसे उस वक्त भी रिलीज करने में विफल रहे।

लंबे समय तक फिल्म विवादों में घिरी रही। जिसके बाद फिल्म निर्माताओं ने भी फिल्म के प्रमोशन में कुछ खास खर्च नहीं किया और सीधे रूप से इसे थियेटर्स में रिलीज कर दिया। बहुत कम थियेटर्स में फिल्म रिलीज की गई। जिसके चलते फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भी काफी कमजोर रहा।

Leave a Comment