नीतीश कुमार रेड्डी बायोग्राफी : आर्थिक हालातों के आगे नहीं झुके नितीश, पढ़ें नितीश कुमार रेड्डी की जीवनी और संघर्षों का सफर

नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शतक लगाकर दुनिया भर से खूब सुर्खियां बटोरी है। नीतीश टीम इंडिया के उभरते युवा बल्लेबाज हैं। साथ ही नीतीश विकेट कीपिंग में भी माहिर है। नीतीश ने इसी साल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की ओर से डेब्यू किया था। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आइये नीतीश कुमार रेड्डी बायोग्राफी में उनके जीवन और संघर्षों के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

नीतीश कुमार रेड्डी बायोग्राफी

नामनीतीश कुमार रेड्डी
जन्म डेट 26 मई 2003
जन्म स्थानआंध्र प्रदेश (विशाखापट्टनम शहर)
पिता का नाममुत्यला रेड्डी
माता का नामशर्मिला रेड्डी
नेटवर्थ50 से 60 लाख

नीतीश कुमार रेड्डी का जन्म और परिवार

Nitish Kumar Reddy का जन्म 26 मई 2003 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम मुत्यला रेड्डी है। जो हिंदुस्तान जिंक कंपनी में नौकरी करते थे। नीतीश के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। बावजूद इसके इन्होंने अपने करियर की आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए सपनों को साकार कर दिखाया है। 

बचपन में चढ़ा क्रिकेट खेलने का शौक 

नीतीश कुमार रेड्डी के क्रिकेट करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में ही हो गई थी। वे 5 साल की उम्र में प्लास्टिक के बल्ले से क्रिकेट खेलते थे। नीतीश ने स्थानीय स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी की है। स्कूल में भी वे पढ़ाई के साथ-साथ स्थानीय खेल मैदान में टेनिस बॉल और क्रिकेट खेलने में खास दिलचस्पी दिखाई। उनके पिता मुत्यला रेड्डी ने उनका क्रिकेट के प्रति जुनून देखा और उन्हें पेशेवर कोचिंग दिलाने का फैसला किया।

नीतीश कुमार रेड्डी क्रिकेट करियर की शुरुआत

नीतीश कुमार को कुमार स्वामी, वाटेकर और कृष्णा राव के लीडरशिप में क्रिकेट की ट्रेनिंग मिली। इसके बाद उन्होंने अंडर-12 और अंडर-14 आयु वर्ग के मैचों में दमदार प्रदर्शन किया। इस मैचों से भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता MSK प्रसाद की नजर में नितेश रेड्डी आए। इसके बाद उन्हें मधुसूदन रेड्डी और श्रीनिवास राव की कोचिंग संस्थान में बेहतर ट्रेनिंग का मौका मिला। जहां से उनके करियर और कौशल को नया आकार मिला।

इसके बाद नीतीश कुमार ने कई स्थानिक खेलो में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने करियर को आगे बढ़ाया। आगे.. नीतीश को  27 जनवरी 2020 में रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश की ओर से खेलने का मौका मिला। जो उनके करियर की पहली बड़ी सफलता थी। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं और क्रिकेट विशेषज्ञों को प्रभावित किया।

इसके बाद 20 फरवरी 2021 में नीतीश ने विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए क्रिकेट खेला। इस मैच में उन्होंने अपनी ऑलराउंडर प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। वे बेहतरीन बल्लेबाज और टीम के मुख्य प्रभावशाली खिलाड़ी के तौर पर पहचान बनाने में सफल रहे हैं।

नीतीश कुमार रेड्डी के रिकॉर्ड और उपलब्धियां 

  • नीतीश कुमार रेड्डी ने 27 जनवरी 2020 को आंध्र प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया।
  • 20 फरवरी 2021 को विजय हजारे ट्रॉफी लिस्ट ए क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन से टीम को मजबूती दिलाई।
  • 6 अक्टूबर 2024 को T20 अंतरराष्ट्रीय खेल में प्रदार्पण करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तगड़ी सुर्खियां बटोरी।
  • 22 नवंबर 2024 को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए तीन बार अर्धशतक के करीब पहुंचे।
  • बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2025 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में शतक लगाकर एतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया।
नीतीश कुमार रेड्डी की नेटवर्थ 

टीम इंडिया के उभरते बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी की साल 2025 के मुताबिक की कुल संपत्ति लगभग 50 लाख बताई जाती है। हाल ही में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 20 लाख बेस प्राइस में भी खरीदा गया था।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment