पेरिस ओलंपिक में स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग कंबाइंड सबसे मजेदार खेल

By: khabardaari.com

Last Update: December 28, 2025 10:33 AM

Join
Follow Us

पेरिस ओलंपिक में स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग कंबाइंड एक आधुनिक खेल है। जिसमें दर्शकों ने पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा रुचि दिखाई है। इसमें सोलो/अकेला खिलाड़ी न होकर मिश्रित जेंडर (मेल और फीमेल दोनो) एक से अधिक खिलाडी भाग लेते हैं। इस खेल के लगभग 40% खिलाडी 18 वर्ष से कम उम्र के है। मौजूदा समय में दुनिया भर के 150 देशों में लगभग 25 मिलियन क्लाइंबर है। इस खेल में खिलाड़ी बिना किसी रस्सी के सहारे तिरछी ढलान वाली प्राकृतिक या आर्टिफिशियल दीवारों पर क्लाइंबिंग करते हैं। जिन्हें देखना काफी मजेदार होता है।

स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग कंबाइंड के प्रकार और नियम

यह खेल विशेष नियमों के दायरे मे रहकर खेला जाता है। इसके तीन नियम स्पीड, बोल्डरिंग और लीड शामिल हैं। इस खेल में खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक दक्षता की असली परीक्षा होती है। जहां वह कम समय में बहुत ही ध्यानपूर्वक कदम उठाने का फैसला करते हैं। क्योंकि खेल में गलत दिशा में चलने पर खिलाड़ियों के अंक काटे जाते हैं।

बोल्डरिंग : बोल्डरिंग क्लाइंबिंग करते समय खिलाड़ियों को समय सीमा का खास तौर पर ध्यान रखना पड़ता है। इसके अलावा वह कम से कम प्रयास में बिना रस्सी के सहारे 4.5 मीटर ऊंची दीवार पर चढ़ने की कोशिश करते हैं।

स्पीड: इस प्रकार की क्लाइंबिंग में खिलाड़ी 15 मीटर ऊंची और 5 डिग्री झुकी हुई दीवार को कम से कम समय में पार करने की कोशिश करते हैं। अब तक सर्वश्रेष्ठ एथलीट पुरुष का केवल 6 सेकंड और महिलाओ का केवल 7 सेकंड में ही दीवार को पार करने का रिकार्ड है।

लीड क्लाइंबिंग : इस क्लाइंबिंग में एथलीट से जिस दीवार पर प्रदर्शन करवाया जाता है। वह पहली बार ही दिखाई जाती है। जो करीब 15 मीटर ऊंची होती है। यह खेल समय के साथ काफी चुनौती पूर्ण हो जाता है। जो खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी काफी मुश्किल लगता है। मगर यह देखने में वाकई हैरतअंगेज कर देने वाला खेल है।

पेरिस ओलंपिक 2024 स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग कंबाइंड

पेरिस ओलंपिक 2024 स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग कंबाइंड में महिला और पुरुष टीम में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। महिलाओं में 2020 टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट ( Janja Garnbret) और सिल्वर मेडल विजेता (Miho Nonaka) भी नजर आई। जिनमें अद्भुत प्रदर्शन को देख दर्शक हक्के-बक्के रह गए। जनजा गार्नब्रेट (स्लोवेनिया) ने सबसे ज्यादा 99.6 स्कोर हासिल किया हैं। दूसरे नंबर पर ओरियन बरटोना (फ्रांस) ने 81.3 स्कोर और ब्रोक रेब्युटो (US) ने 80.9 स्कोर प्राप्त किया। 

दूसरी और पुरुष वर्ग में वेद्रीक लियोनार्डो, ऋषत खैबुलिन और सैम वॉटसन के प्रदर्शन ने दर्शकों को हैरान कर दिया। इन्होंने अपनी सहनशक्ति और जबरदस्त कूटनीति का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

गूगल ने लगाया क्लाइंबिंग कंबाइंड का डूडल

7 अगस्त को हुए स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग कंबाइंड इवेंट के दौरान गूगल ने भी इसमें काफी ज्यादा रुचि दिखाई। गूगल ने इस इवेंट का जश्न मनाते हुए गूगल डूडल में एक पहाड़ी की शेफ में चील के आकार का एनीमेटेड चित्र दिखाया है। जिस पर एक दूसरा पक्षी खिलाड़ी के तौर पर क्लाइंबिंग कर रहा है। गूगल डूडल के इस एनिमेटेड क्लाइंबिंग गेम ने हर किसी का ध्यान खींचा है। दर्शक इस खेल में भी रुचि लेने को प्रेरित हुए हैं।

दूसरी बार हुआ ओलंपिक खेल में क्लाइंबिंग कंबाइंड शामिल

जानकारी के लिए बता दे, क्लाइंबिंग कंबाइंड एक उभरता खेल है। जिसको ओलंपिक खेलों में साल 2020 में पहली बार शामिल किया गया था। जिसमें जनजा गार्नब्रेट गोल्ड और Miho Nonaka ने सिल्वर जीता था।