Pawan Singh Song Kala Odhani: पवन सिंह के नए गाने ने रिलीज होते ही मचाई धूम, सुनकर बाँधने लगोगे तारीफों के पुल

By: महेश चौधरी

Last Update: February 2, 2025 10:02 AM

Pawan Singh Song Kala Odhani
Join
Follow Us

Pawan Singh Song Kala Odhani: भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह ने अपना नया गाना काला ओढ़नी रिलीज कर जबरदस्त माहौल बना दिया है। गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में पवन सिंह के साथ फेमस अदाकारा क्वीन शालिनी सिंह नजर आ रही है। जिसमें पवन सिंह गुंडो की जबरदस्त धुलाई करते नजर आए हैं।

Pawan Singh Ka Naya Gana Kala Odhani (काला ओढ़नी सॉन्ग)

इंटरनेट पर पवन सिंह का काला ओढ़नी गाना जबरदस्त सुर्खियों में है। जिसमें पवन सिंह (गैंगस्टर) के साथ क्वीन शालिनी (युवा छात्र नेता) ने अभिनय किया है। गाने में जबरदस्त अंधाधुंध गोलीबारी एक्शन फाइट सीन और रोमांटिक एंगल दिखाया गया है। शालिनी एक कॉलेज स्टूडेंट है। जो चुनावी प्रचार के दौरान विलन के आमने-सामने हो जाती है। मगर विलन उसे जलील करते हुए उसका दुपट्टा (काला ओढ़नी) लेकर चला जाता है। इसके बाद पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री होती है और वह गुंडो की पीटकर सिंघम स्टाइल में दुपट्टा वापस लेकर जाता है। इसी लय में यह गाना फिल्माया गया है।

काला ओढ़नी गाने यूट्यूब पर मचाई धूम

पवन सिंह का काला ओढ़नी गाना ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसने 3 दिन में ही लगभग 8 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। यह गाना यूट्यूब पर म्यूजिक कैटेगरी में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। जो एक गैंगस्टर मिजाज गाना है। जिसमें विकास मेहता और संजय वर्मा ने विलेन की भूमिका निभाई है। गाना इंटरनेट पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। जिसका डायरेक्शन विभांशु तिवारी द्वारा किया गया है। गाने को पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने अपनी जादुई आवाज देकर कमाल कर दिया है। जिसे सुन फैंस ने तारीफों के पुल बांध दिए।

Leave a Comment