अनुराग कश्यप पर फूटा पायल घोष का गुस्सा, बोलीं – ऐसे लोग न समाज के लायक हैं और न ही बॉलीवुड के

By: महेश चौधरी

Last Update: April 21, 2025 1:29 PM

पायल घोष का अनुराग कश्यप तीखा हमला
Join
Follow Us

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी के कारण विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ जयपुर और दिल्ली में FIR दर्ज हो चुकी है। पायल घोष ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए अनुराग की कड़ी आलोचना की है। और अनुराग का बॉलीवुड और समाज से बहिष्कार करने की मांग की है। 

पायल घोष का अनुराग कश्यप पर तीखा हमला

अनुराग कश्यप की फिल्म “फुले” से शुरू हुए इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। जिसके बाद अभिनेत्री पायल घोष ने भी कश्यप पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप न सिर्फ बॉलीवुड के लिए बल्कि पूरे समझ के लिए शर्मनाक व्यक्ति है और उन्हें पूरी तरह से बहिष्कृत कर देना चाहिए। पायल आगे कहती है… अनुराग कश्यप हमेशा से ही एक घटिया इंसान रहे हैं। हमारे हिंदू धर्म में महिलाओं को देवी के समान दर्जा दिया गया है। जो इंसान किसी महिला के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती कर सकता है। उससे ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की उम्मीद करना कोई नई बात नहीं होगी।

पायल घोष यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, “बॉलीवुड उनके बिना कहीं ज़्यादा बेहतर इंडस्ट्री है। हमें ऐसे लोगों की जरूरत नहीं जो दूसरों की भावनाओं, मान्यताओं और मूल्यों की कोई इज्जत नहीं करते। उन्होंने अब तक कई बेहूदा हरकतें की हैं और हमेशा बचते रहे हैं। लेकिन अंत में, कर्म अपना काम करता है। मुझे उम्मीद है कि उनके इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान पर सख्त कार्रवाई होगी।”

अनुराग कश्यप ने मांगी माफी

ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद जयपुर के बजाज नगर थाने में अनुराग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह शिकायत 19 अप्रैल को बरकत नगर निवासी अनिल चतुर्वेदी (वकील) द्वारा की गई है। इसके अलावा दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में भी कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि मामला बिगड़ता देखकर अनुराग कश्यप ने भी सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज से माफी भी मांग ली है।

Leave a Comment