Peddi Movie First Look Out: रामचरण की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, अल्लू अर्जुन से होने लगी तुलना, जानें कब होगी रिलीज़

By: महेश चौधरी

Last Update: March 27, 2025 11:03 AM

ramcharn upocming peddi Movie first look out
Join
Follow Us

Peddi Movie First Look Out: सुपरस्टार रामचरण आज 27 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। उनकी आगामी फिल्म आरसी 16 के टाइटल के साथ-साथ उसके फर्स्ट लुक से पर्दा हटा दिया है। राम चरण की आगामी फिल्म का नाम पेड्डी है। फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर हर कोई प्रतिक्रिया दे रहा है। चलिए जानते हैं पेड्डी फिल्म (Peddi Movie) कब रिलीज होगी? और फिल्म से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर डालते हैं।

रामचरण को RC 16 फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक आउट

रामचरण ने अपने एक्स हैंडल अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक और फिल्म के टाइटल की घोषणा करते हुए पोस्ट साझा किया है। जिसमें वे लिखते हैं “A fight for identity RC16 is Peddi” वही फिल्म के पोस्टर में रामचरण बीड़ी सुलगाते नजर आ रहे हैं। फोटो का बैकग्राउंड भी किसी मैदान की तरह लग रहा है। तस्वीर के बैकग्राउंड को देखने पर ऐसा लगता है कि Peddi Movie एक हिस्टॉरिकल ड्रामा फिल्म होगी।

फैंस की आई प्रतिक्रिया

फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। किसी ने इस मास्टर पीस बताया तो किसी ने राम चरण को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि यह उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म होगी। हालांकि कुछ लोगों ने फिल्म के फर्स्ट लुक की तुलना पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के लुक से भी की है। जो काफी हद तक मिलता जुलता लग रहा है।

Peddi Movie Release Date

रामचरण की आगामी फिल्म पेड्डी में रामचरण के साथ जान्हवी कपूर की मुख्य भूमिका रहने वाली है। इनके अलावा तृषा कृष्णन और विजय सेतुपति भी अहम किरदार में होंगे। फिल्म का डायरेक्शन बुची बाबू साना द्वारा किया जा रहा है। जो मार्च 2026 तक थियेटर्स में दस्तक देगी।

Leave a Comment