Pushpa 2 Advance Booking: पुष्पा 2 फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फिल्म का क्रेज दर्शकों के सर चढ़कर बोल रहा है। दो दिन पहले ही घरेलू बाजार में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी। महज 2 दिनों में ही फिल्म के लगभग 12 लाख टिकट बिक चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है की फिल्म रिलीज से पहले 100 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर लेगी। जिसे भारत के साथ-साथ विदेश से भी दर्शक मिल रहे हैं। यह फिल्म पांच भाषाओं में देश के लगभग 80% थियेटर्स में रिलीज की जाएगी। आइए जानते हैं पुष्पा 2 फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़े क्या है? साथ ही जानेंगे फिल्म से जुड़ी खास जानकारी।
Pushpa 2 Advance Booking कितनी की है?
सुकुमार द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 द रूल फिल्म रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर चुकी है। 30 नवंबर को भारतीय घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी। जिसके सिर्फ दो दिनों में ही 12 लाख से भी ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग कलेक्शन 50.30 करोड़ कर लिया है। हालांकि अभी फिल्म रिलीज होने में 2 दिन बाकी है। इन 2 दिनों में फिल्म की एडवांस बुकिंग और ज्यादा होने वाली है। जिसके बाद यह आंकड़ा लगभग 20 लाख टिकट्स तक पहुंच सकता है।
तेलगु और हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा बुकिंग
पुष्पा 2 फिल्म देश की सबसे बड़ी रिलीज फिल्म रहने वाली है। जिसे तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ सहित दूसरी भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को पहले दिन लगभग 21,909 स्क्रीन मिलने वाली है। जिनकी एडवांस बुकिंग जारी है। इसे 2D, 3D, 4DX और IMAX2D वर्जन में रिलीज किया जाएगा। जिसके सबसे ज्यादा टिकट्स हिंदी और तेलुगू वर्जन में बिके हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हिंदी वर्जन के टिकट्स से लगभग 16.34 करोड़ की कमाई हुई है। जबकि एडवांस बुकिंग में पहले नंबर पर तेलुगू वर्जन है। तेलुगू वर्जन में फिल्म का एडवांस कलेक्शन लगभग 18.46 करोड़ हुआ है।
100 करोड़ का तोड़ सकती है रिकॉर्ड
जिस तरह से सोशल मीडिया और इंटरनेट पर पुष्पा 2 फिल्म का क्रेज बढ़ता जा रहा है, इसे देखते हुए कहा जा सकता है की फिल्म अगले दो दिनों की एडवांस बुकिंग को मिलाकर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अगर फिल्म ऐसा करने में सफल होती है, तो बाहुबली 2 फिल्म का रिकॉर्ड टूट जाएगा। बाहुबली 2 फिल्म की एडवांस बुकिंग 100 करोड़ प्लस थी।
पहले दिन करेगी बम्पर ओपनिंग
ट्रेड एनालिस्ट मानकर चल रहे हैं कि पुष्पा 2 फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 225 करोड़ का ग्रॉस ओपनिंग कलेक्शन कर सकती है। अगर फिल्म पहले दिन में 225 करोड़ का कलेक्शन करती है, तो RRR फिल्म का रिकॉर्ड टूट जाएगा। जिसने पहले दिन इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा 223 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म की टिकटें भी महंगी हो चुकी है। पुष्पा 2 फिल्म की एक टिकट ₹400 से 1800 रुपए तक पहुंच चुकी है। बावजूद इसके दर्शकों में फिल्म देखने का क्रेज कम नहीं हुआ है। लोग पहले ही दिन फिल्म देखने की होड़ में लगे हैं।
पुष्पा द राइज ने मचाया था बॉक्स ऑफिस पर गदर
पुष्पा द राइज फिल्म 17 दिसंबर 2021 को रिलीज की गई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। दर्शकों को फिल्म का गाना, कहानी और डायलॉग डिलीवरी एकदम लाजवाब लगी। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ प्लस रहा था। अब देखना या देखना दिलचस्प होगा कि पुष्पा 2 भी दर्शकों का दिल जीत पाती है या फिर खोदा पहाड़ निकला चूहा जैसी स्थिति से सामना होगा।