पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। फिल्म हजार करोड़ का कलेक्शन करते हुए इंडियन सिनेमा की हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। होलीडे सीजन में फिल्म की कमाई ने तेजी दिखाई है। जो लोग फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए हैं या सिनेमाहॉल में जाकर फिल्म नहीं देखना चाहते उनके लिए खुशखबरी है। फिल्म निर्माताओं ने पुष्पा 2 OTT रिलीज डेट की जानकारी साझा कर दी है। आइये जानते हैं पुष्पा 2 OTT रिलीज डेट क्या है?
पुष्पा 2 OTT रिलीज डेट क्या है?
फिल्म को रिलीज हुए फिलहाल दो सप्ताह ही पूरे हुए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया में पुष्पा 2 OTT रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही है। सोशल मीडिया के मुताबिक फिल्म को 9 जनवरी 2025 को OTT पर रिलीज किया जाएगा। इन तमाम अफवाहों को विराम देते हुए फिल्म निर्माता ने ट्वीट कर फिल्म की संभावित रिलीज डेट बता दी है।
मैत्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी गई है कि पुष्पा 2 फिल्म की OTT रिलीज डेट को लेकर सोशल मीडिया में अफवाहें फैलाई जा रही है। यह फिल्म जब तक थियेटर्स में 56 दिन पूरे नहीं कर लेती, तब तक किसी भी OTT पर रिलीज नहीं की जाएगी। फिलहाल सिनेमा हॉल में बड़ी स्क्रीन पर इसका आनंद उठाएं।
इससे एक बात तो साफ हो जाती है की फिल्म जनवरी महीने में भी OTT पर रिलीज नहीं होगी। संभावित रूप से यह फिल्म फरवरी के दूसरे सप्ताह तक ओटीटी पर रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म के ओटीटी अधिकार नेटफ्लिक्स के पास है।
पुष्पा 2 की अब तक कितनी कमाई हुई
पुष्पा 2 फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से लगभग हजार करोड़ से भी ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म सबसे कम समय में हजार करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म के हिंदी वर्जन से सबसे ज्यादा कमाई (607.7 करोड़) हुई है। जबकि फिल्म ने दुनिया भर से लगभग 1470 करोड़ का क्रॉस कलेक्शन किया है। जिनकी कमाई की रफ्तार अभी भी थमने कहा नाम नहीं ले रही है