Pushpa 2 Record Breaking Third Week: तीसरे वीक में 100 करोड़ कमाते हुए बना दिया विदेशी बॉक्स ऑफिस पर एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड, अब दंगल से हो रहा है दंगल

By: महेश चौधरी

On: Saturday, December 28, 2024 6:40 AM

Pushpa 2 Record Breaking Third Week
Google News
Follow Us

Pushpa 2 Record Breaking Third Week: पुष्पा 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार दम दिखा रही है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में भी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। पुष्पा 2 के क्रेज के आगे नई फिल्में भी नहीं टिक पाई। ऐसा लगता है यह फिल्म दंगल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म ने अब तक दुनिया भर से लगभग 1705 करोड़ का कलेक्शन करते हुए विदेशी बॉक्स ऑफिस पर एक और नया रिकॉर्ड बनाया है।

Pushpa 2 Record Breaking Third Week

पुष्पा 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। फिल्म तीसरे हफ्ते भी 100 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही। क्रिसमस के मौके पर कई नई फिल्में रिलीज हुई। मगर बावजूद इसके पुष्पा 2 फिल्म की कमाई की रफ्तार नहीं थमी। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 740 करोड़ का कलेक्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जबकि देसी बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ और दुनिया भर से 1705 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

ट्रेन एनालिस्ट तरुण आदर्श ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि क्रिसमस के मौके पर पुष्पा 2 फिल्म के दशकों में वृद्धि हुई है। इस दौरान बेबी जॉन फिल्म भी रिलीज हुई। जिसके कारण पुष्पा 2 शो में कमी आई है। मगर फिर भी पुष्पा 2 फिल्म प्रेमियों के लिए पहली पसंद रही।

नेपाल में भी पुष्पा 2 का जलवा

पुष्पा 2 लगातार एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाती जा रही है। हाल ही में पुष्पा 2 ने नेपाल में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। हालांकि अभी भी पुष्पा 2 का जलवा खत्म में होने का नाम नहीं ले रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म दंगल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

Leave a Comment