पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पुष्पा द रूल ने संध्या 70MM थिएटर का ये रिकॉर्ड भी किया ब्रेक पहले इस फिल्म के नाम था ये कीर्तिमान

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 द रूल 25वें दिन बंपर कलेक्शन करते हुए 1700 करोड़ कि क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म ने एक और ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। यह फिल्म अब इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की दौड़ में शामिल हो चुकी है। नई फिल्में रिलीज होने के बावजूद पुष्पा 2 फिल्म का रुतबा बरकरार है। आइये जानते हैं पुष्पा 2 फिल्म ने 25वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

पुष्पा द रूल फिल्म के नए रिकॉर्ड और कमाई

पुष्पा 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। रिलीज होने के 25वें दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने 25वें दिन 28% की तेजी के साथ कुल 16 करोड़ का कलेक्शन करते हुए 1700 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। इसके बाद फिल्म बाहुबली 2 और दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कतार में लग चुकी है।

पुष्पा 2 फिल्म इंडिया सिनेमा की तीसरी फिल्म है, जिसने 1700 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। इसके साथ ही फिल्म ने RTC X रोड पर सकल संग्रह में SS राजामौली की RRR को भी पछाड़ दिया है. और संध्या 70MM थिएटर में 23 वर्षों से कायम कुशी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. पुष्पा 2 ने निज़ाम क्षेत्र से 100 करोड़ का कारोबार किया है, इससे पहले किसी ने भी कमाई का यह आंकड़ा नहीं छुआ था.

अब फिल्म दंगल फिल्म से मुकाबला करते हुए इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का टाइटल अपने नाम करने की होड़ में लगी है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा लगभग 753 करोड़,तेलुगू वर्जन ने 324 करोड़, तमिल ने 56 करोड़ कन्नड 7 और मलयालम वर्जन ने 14.11 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि फिल्म ने उत्तरी अमेरिका से 14.9 बिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन करते हुए विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त गदर मचाया है।

शुरुआत में तेलुगू वर्जन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मगर धीरे-धीरे तेलुगू वर्जन की रफ्तार धीमी पड़ी। अब फिल्म का तेलुगू वर्जन लगभग पूरी तरह से ठंड पड़ चुका है।

नई फिल्मों के आगे भी नहीं झुकी पुष्पा 2

पुष्पा 2 फिल्म का क्रेज दर्शकों के सर चढ़कर बोल रहा है। नई फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है। बावजूद इसके पुष्पा 2 हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment