पुष्पा 2 मूवी रिव्यू: अल्लू अर्जुन और रश्मिका की फायर परफॉर्मेंस से हिल गया पूरा बॉलीवुड, बस एक कमी रह गई

पुष्पा 2 मूवी रिव्यू: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 द रूल थियेटर्स में रिलीज कर दी गई है। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर एकदम खरी उतरी है। जिसकी अनोखी कहानी, जबरदस्त डायरेक्शन और कलाकारों के दमदार अभिनय ने थियेटर्स के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी कब्जा जमा लिया है। फिल्म का अल्लू अर्जुन का डायलॉग “फ्लावर नहीं फायर है” एकदम सही साबित हुआ है।

पुष्पा 2 देखने का क्रेज दशकों में किस कदर चढ़ा है, यह तो आप सिनेमाघरों के आगे हाउसफुल के लगे बोर्ड देखकर समझ सकते हैं। मानना पड़ेगा अल्लू अर्जुन और रश्मिका की जोड़ी के विपक्ष में खलनायक फहाद फासिल ने भी पर्दे पर आग लगा दी है। अगर आप भी यह फिल्म देखने की इच्छा रखते हैं, तो पहले आपको इसके रिव्यू जान लेना चाहिए, ताकि आपकी उत्सुकता चरम पर पहुंच जाए और मजा डबल हो जाए।

पुष्पा 2 स्टारकास्ट

साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा द राइज फिल्म का सीक्वल पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदांना की जोड़ी देखने को मिलेगी। जबकि विलेन के किरदार में फहाद फासिल ने एसपी भंवर शंकर की भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में जगवती बापू, राव रमेश, कॉमेडियन सुनील, प्रकाश राज और अजय घोष जैसे कई कलाकारों ने सहायक भूमिका निभाई है। फिल्म सुकुमार के डायरेक्शन में तैयार की गई है। जिसने पहले ही दिन लगभग 100 करोड़ की बंपर ओपनिंग की है।

पुष्पा 2 फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी वही से शुरू होती है, जहां पहला भाग खत्म हुआ था। पहले भाग में दिखाया जाता है, कि दिन-दिहाड़ी करने वाला पुष्पा राज धीरे-धीरे एक बहुत बड़ा चंदन तस्कर बन जाता है। जो अपना दबदबा बढ़ाने के साथ लोगों की भलाई भी करता है। मगर दूसरी और उसके दुश्मनों की भी संख्या बढ़ती जाती है। एसपी भंवर शंकर से इसकी जबरदस्त दुश्मनी हो जाती है। भंवर अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए पुष्पा राज के तस्करी सिंडिकेट को खत्म करने की जी तोड़ मेहनत करता है। पुष्पा इतना पावरफुल बन जाता है कि वह अपनी पत्नी की CM के साथ फोटो खिंचवाने की एक इच्छा पूरी करने के लिए सीएम तक को बदलवा देता है।

अब दूसरे भाग में पुष्पा राज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपने तस्करी नेटवर्क को जमा चुका है। वह अपने आप को बहुत बड़ा तस्कर साबित करने के लिए 500 करोड़ की चंदन की तस्करी का सौदा करता है। मगर उसे पकड़ने के लिए शेखावत भी बड़ा खतरनाक जल बिछाये उसका इंतजार कर रहा है। दूसरी ओर पुष्पा की पत्नी श्रीवल्ली मां बनने की खुशखबरी देती है।

आज भी पुष्पा राज को अपने पिता की नाजायज औलाद होने की कड़वी सच्चाई से सामना करना पड़ रहा है। इसलिए पुष्पराज का उसके परिवार के साथ भी तालमेल नहीं बैठता। इसी बीच उसके सौतेले भाई की बेटी को एक बाहुबली उठा ले जाता है। जिसे सही सलामत सम्मान के साथ वापस लाने की जिम्मेदारी अल्लू अर्जुन को यानी पुष्पा राज को दी जाती है। अब पुष्पा अपने घर की इज्जत कैसे बचाएगा? दूसरी ओर उसे नाजायज समझने वाला उसी का परिवार उसे कैसे अपनाएगा और सबसे बड़ा सवाल अपने सबसे बड़े दुश्मन शेखावत को चकमा देकर पुष्पा कैसे बचेगा? इन सभी सवालों के जवाब तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

पुष्पा 2 मूवी रिव्यू

पुष्पा 2 फिल्म काफी तगड़ा मनोरंजन करती है। आमतौर पर किसी भी फिल्म के सिक्वल भाग में पहले भाग की कहानी और वही धुन देखने को मिलती है। मगर इस मामले में निर्देशक और लेखक सुकुमार ने बड़ी चतुराई और सावधानी बरती है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशंस डोज और डांस-म्यूजिक उमदा स्तर पर दिखाया गया है। जिस तरह से फिल्म के किरदारों की कहानी बुनी गई है, वह एकदम लाजवाब है।

निर्देशक पहले दर्शकों में एक रोमांचक सस्पेंस उत्पन करता है और फिर धीरे-धीरे सस्पेंस हटता है तो दर्शकों को अलग ही दुनिया में होने का अनुभव कराकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर देता है। फिल्म तकनीकी रूप से भी काफी बेहतरीन है। जिसमें VFX एक्शन सीन और सिनेमैटोग्राफी अपने यूनिक अंदाज के चलते दर्शकों का अच्छा मनोरंजन करते हैं।

दूसरी ओर फिल्म के गानों की कोरियोग्राफी भी एक नंबर है। जिस तरह से फिल्म के गानों को फिल्माया गया है। वह फिल्म की स्थिति और वातावरण में अच्छा तालमेल बिठाते हैं। फिल्म में वैसे तो कोई खास कमी नजर नहीं आती मगर फिर भी कहा जा रहा है की फिल्म थोड़ी सी लंबी लगती है। इसे एडिटिंग टेबल पर थोड़ा और बेहतर बनाया जा सकता था।

पुष्पा 2 स्टार कास्ट अभिनय

पुष्पा भाग-1 के लिए अल्लू अर्जुन को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिल्म के कलाकारों के अभिनय को देखकर ऐसा लगता है कि ये किरदार इन्हीं के लिए बना था। अल्लू अर्जुन ने अपने फायर अंदाज में फिल्म में जान डाल दी है। जबकि विलेन के रूप में फहाद फासिल ने भी खूब सुर्खिया बटोरी है। दर्शकों ने यह तक कह दिया है कि पहली बार अल्लू अर्जुन को अपने टक्कर का विलन मिला है। फिल्म में रश्मिका मंधाना ने भी अल्लू अर्जुन के साथ कदम ताल की है। वह दर्शकों को इमोशनल डोज देने में सफल रही है। उनका रोमांटिक, इमोशनल और डांस का तड़का दर्शकों का दिल जीत गया है। सहायक कलाकारों ने फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में अच्छा-खासा साथ दिया है।

पुष्पा 2 देखें या नहीं

फिल्म ना देखने का तो दूर-दूर तक कोई कारण नजर नहीं आ रहा। अगर आप किसी फिल्म में सस्पेंस, एक्शन, थ्रिल, रोमांस और ड्रामा यह सब मसाले चाहते हैं, तो आज के समय में पूरी ताजगी के साथ पुष्पा 2 फिल्म से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं है। आपको जल्द से जल्द यह फिल्म देख लेनी चाहिए।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment