अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत के साथ सभी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म की कमाई के आंकड़े बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। ओपनिंग डे पर ही फिल्म RRR, बाहुबली 2, जवान और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड धराशाई कर चुकी है। वीकेंड पर फिल्म सीधे ही 500 करोड़ का स्तर छू सकती है। आइए Pushpa 2 Vs RRR Collection के बारे में डिटेल में जानते हैं। आखिर पुष्पा 2 ने RRR के रिकॉर्ड कितने अंतर के साथ तोड़ा है।
Pusha 2 की बंपर कलेक्शन
पुष्पा 2 फिल्म ने कमाई के मामले में वह टैग हासिल किया है, जो हर फ़िल्म कलाकार चाहता है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 अब पूरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने न सिर्फ भारत से बल्कि विदेशों से भी तूफानी कमाई की है।
सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले ही 105 करोड़ की बंपर एडवांस बुकिंग की थी। इसके बाद पुष्पा 2 सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बनी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर करीब 174.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। जबकि ग्रॉस कलेक्शन 209.20 करोड़ तक पहुंच गया. फिल्म को सबसे ज्यादा तेलुगू और हिंदी वर्जन में देखा गया है।
पुष्पा 2 फिल्म ने तीन दिनों में ही लगभग 386.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। आज संडे होने के चलते फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा होने वाला है। मगर यह देखना दिलचस्प होगा की फिल्म आज 150 करोड़ का कलेक्शन करके 500 करोड़ के आंकड़े को हिट कर पाएगी या नहीं।
Pushpa 2 v/s RRR collection
पुष्पा 2 फिल्म ने एसएस राजामौली की RRR को भी पछाड़ दिया है। जूनियर एनटीआर स्टारर RRR ने एडवांस बुकिंग 58.70 करोड़ की थी। जबकि पुष्पा 2 फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ से भी ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली। ओपनिंग डे पर RRR फिल्म का कुल कलेक्शन 135 करोड़ के करीब रहा था। जबकि यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए पुष्पा 2 फिल्म ने ओपनिंग डे पर 174.90 करोड़ का कलेक्शन किया है।
RRR ने पहले दिन दुनिया भर से लगभग 223 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि पुष्पा 2 ने यह रिकॉर्ड भी तोड़ते हुए पहले दिन लगभग 275.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके साथ ही बाहुबली 2 का 217 करोड़ और केजीएफ चैप्टर 2 का 159 करोड़ कलेक्शन करने का रिकॉर्ड भी पुष्पा 2 ने तोड़ दिया।
हालांकि RRR फिल्म ने पहले दिन विदेश से लगभग 67 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस मामले में पुष्पा एक कदम पीछे रही। पुष्पा 2 का विदेश से पहले दिन कलेक्शन 66 करोड़ था। मगर बाहुबली 2 का विदेशी कलेक्शन 65 करोड़ था। जो पुष्पा 2 ने तोड़ दिया है।
आकड़ें | RRR | पुष्पा 2 |
एडवांस बुकिंग | 58.70cr | 100+cr |
ओपनिंग डे | 135cr | 175cr |
ओपनिंग डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन | 223cr | 275.20cr |
टोटल वर्ल्ड वाइज कलेक्शन | 1300cr | * |
फिल्म का बजट | 550cr | 500cr |
RRR फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से लगभग 765 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि ग्रॉस कमाई 895 करोड़ के करीब रही थी। फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन लगभग 1300 करोड़ से भी ज्यादा है। जिसने ओवरसीज में भी 205 करोड़ की कमाई की थी।
क्या पुष्पा 2 तोड़ पायेगी दंगल का रिकॉर्ड
अब पुष्पा 2 फिल्म को लेकर दावा जा रहा है की फिल्म वीकेंड के दिन ही 500 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। अगर यह दावा सही साबित होता है तो फिल्म अगले दो वीकेंड पर ही RRR फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है।
सोशल मीडिया में यह भी दावा किया जा रहा है कि जिस तरह पुष्पा 2 फिल्म का क्रेज दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है, फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। आमिर खान की दंगल फिल्म ने लगभग 2024 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था।