Rajaram Movie Teaser: खेसारी लाल की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म राजाराम का टीजर जारी

Rajaram Movie Teaser: सुपरस्टार खेसारी लाल की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म राजाराम का टीजर जारी कर दिया गया है। जो रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है। फिल्म एक ऐसे कलाकार के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसे दुनिया राम मानती है। मगर वह अपने आप को सिर्फ कलाकार के नजरिये से देखता है। फिल्म का केंद्र बिंदु वे कलाकार है। जो अपने किसी किरदार के चलते दुनियाभर में प्रसिद्ध हुए हैं।

मगर बाद में दुनिया उन्हें उसी किरदार में पूजने लगती है। ऐसा होने से कलाकार की निजी और पारिवारिक जिंदगी पर भी बुरा असर पड़ता है। जो इस फिल्म में बेहतरीन ढंग से पर्दे पर दिखाया जाएगा। आईए जानते हैं, खेसारी लाल यादव की राजाराम फिल्म कब तक रिलीज होगी? और कहानी फिल्म की कहानी क्या है?

भोजपुरी फिल्म राजाराम फिल्म कास्ट और क्रू

राजाराम मूवी में खेसारी लाल यादव ने मुख्य भूमिका निभाई है। इनके अलावा आर्य बब्बर, सोनिका गौड़ा, राहुल शर्मा सपना चौहान, के.के. गोस्वामी, विनोद मिश्रा, सुबोध सेठ, संजय महानंद और वीणा पांडे सहित निशा तिवारी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है. फिल्म का निर्देशन पराग पाटील ने किया है। जबकि फिल्म का निर्माण टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री बैनर तले हुआ है।

Rajaram Movie Teaser (भोजपुरी फिल्म राजाराम का टीजर जारी)

राजाराम फिल्म का टीजर “सारेगामा हम भोजपुरी” यूट्यूब चैनल पर 5 अक्टूबर को सुबह रिलीज कर दिया गया है. जिसकी शुरुआत रामायण के प्रसिद्ध श्लोक “रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए” से कि गई है। इसके बाद भगवान श्री राम, भगवान दशरथ आदि की आकर्षक छवियां दिखाई गई है। और भगवान श्री राम को वनवास जाते हुए दिखाया गया है। मगर इसके अगले ही सीन में भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव अपने अनोखे अंदाज में एंट्री मारते हैं।

टीजर में खेसारी लाल यादव को एक सीन में भगवान श्री राम का किरदार निभाते हुए दिखाया गया है, तो दूसरे ही सीन में उन्हें काफी बोल्ड कपड़े पहनी लड़कियों के साथ डांस क्लब में एंजॉय करते हुए दिखाया गया है। इससे एक बात तो साफ हो जाती है, की फिल्म में खेसारी लाल यादव एक रामलीला कलाकार के रूप में नज़र आएंगे।

अरुण गोविल से प्रेरित है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की वास्तविक जीवन से प्रेरित होकर तैयार की गई है। अरुण गोविल की रामायण भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। जिसकी प्रसिद्ध का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं, कि जब भी अरुण गोविल बाहर जाते हैं, तो लोग उन्हें वास्तविक भगवान श्री राम की तरह दर्जा देते हैं। और महिलाएं उनके पैरों को स्पर्श करके नतमस्तक (प्रणाम) होती है। हालांकि अरुण गोविल का कहना है, कि वह सिर्फ एक किरदार है। और उसे वहीं तक के सीमित रखना चाहिए। मुझे भगवान श्री राम की तरह दर्जा नहीं चाहिए। और ना ही मैं कभी उनके जैसा बन सकता हूं।

अरुण गोविल को श्री राम के अवतार में देखकर लोग उनसे काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। एक बार अरुण गोविल सिगरेट पीते कैमरा में कैप्चर हुए थे। इसको लेकर पूरे भारत में हंगामा खड़ा हो गया था, कि वह भगवान श्री राम का किरदार निभाते हैं। और उन्हें इस प्रकार से नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि इस पर अरुण गोविल की प्रतिक्रिया भी आई थीं। कि वह सिर्फ एक किरदार था। जो सिर्फ सीरियल तक ही सीमित रहना चाहिए। ना की मेरी निजी और पारिवारिक जिंदगी पर भी बंधीसे थोपनी चाहिए।

भोजपुरी फिल्म राजाराम में यही सब कुछ दिखाया जाएगा कि, कैसे एक कलाकार जब अपने किसी एक किरदार से दुनिया भर से दर्शकों का प्यार कमाता है। वही किरदार उनकी असल जिंदगी को भी काफी हद तक प्रभावित करता है। और उन्हें लोगों की उम्मीद के अनुसार अपने आप को ढालना पड़ता है। जिसमें वह कई बार असफल भी होते हैं। जिससे उन्हें लोगों की नफरत और ट्रोल का सामना करना पड़ता है।

खेसारी लाल को मिला जनता से प्यार और नाम

खेसारी लाल यादव ने राजाराम फिल्म के पोस्टर रिवील के दौरान वार्तालाप कि, वे बताते हैं कि उनका असल नाम शत्रुघ्न है। मगर उन्हें फैंस से खेसारी लाल यादव नाम मिला। जिसके साथ ही उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाया। वे आगे बताते हैं कि ऐसे ही कई कलाकारों को जनता से प्यार और नाम मिला है। और उसी नाम से उन्होंने अपनी पहचान देश-दुनिया में बनाई है।

भोजपुरी फिल्म राजाराम कब रिलीज होगी

भोजपुरी राजाराम फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है। फिल्म का पोस्टर और टीजर भी आ चुका है। जिसको दशकों से भर-भर कर प्यार मिला है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। मगर यह फिल्म जल्द ही भोजपुरी सिनेमा में दस्तक देने वाली है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment