Rajkummar Rao Net Worth: कभी जेब में थे सिर्फ 18 रुपये, आज 81 करोड़ के साम्राज्य के मालिक हैं राजकुमार राव जानें कमाई के जरिए

By: khabardaari.com

Last Update: January 5, 2026 6:27 AM

rajkumar rao networth in rupee
Join
Follow Us

अगर आप Rajkummar Rao Networth और उनकी आलीशान लाइफस्टाइल के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। राजकुमार राव बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी एक्टिंग और टैलेंट का लोहा मनवाया है। आज वह न केवल क्रिटिक्स की पसंद हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस के भी असली किंग बन चुके हैं। उनको असली फेम फिल्म स्त्री 2 के सफलता के मिली है।

राजकुमार राव ने अपने करियर की शुरुआत लगभग डेढ़ दशक पहले की थी और आज वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। गुड़गांव की गलियों से निकलकर मुंबई के जुहू में 44 करोड़ के आलीशान बंगले तक का उनका यह सफर वाकई प्रेरणादायक है। आइए, उनकी इस शानदार लाइफस्टाइल और कमाई के जरियों के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

राजकुमार राव का शुरुआती जीवन और शिक्षा

राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुरुग्राम (हरियाणा) में हुआ था। इन्होंने इंडियन सिनेमा में राजकुमार राव नाम से काफी प्रसिद्धि पाई है। मगर इनका वास्तविक नाम राजकुमार यादव है। इन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपना नाम राजकुमार राव कर लिया था। इनके पिता का नाम सत्य प्रकाश यादव और माता का नाम कमलेश यादव है। इनके बड़े भाई सुमित यादव और बहन मोनिका यादव है। यह शादीशुदा है। उनकी पत्नी का नाम पत्रलेखा है।

इनकी प्रारंभिक शिक्षा SN सिद्धेश्वर सीनियर पब्लिक स्कूल से पूरी हुई है। इनका बचपन से ही अभिनेता बनने का सपना था। इन्हें एक्टिंग और ड्रामा का काफी ज्यादा शौक था। जिसके चलते यह स्कूल और कॉलेज में नाटकीय प्रोग्राम में भाग लेते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई आकर भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान से एक्टिंग में स्नातक की डिग्री पूरी की।

राजकुमार राव की पहली फिल्म

राजकुमार ने अपना फ़िल्मी करियर जमाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया। इनकी पहली फ़िल्म लव से_क्स और धोखा (LSD) 12 मार्च 2015 को रिलीज हुई। LSD राजकुमार राव की पहली फिल्म थी। जिसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी द्वारा किया गया था। फिल्म में उनकी एंट्री एक नए कलाकार के तौर पर हुई थी। जिसमें नुसरत भरुचा, आशीष शर्मा, नेहा चौहान और अमित सियाल जैसे कलाकार नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई। जिसकी लागत मात्र 2 करोड़ थी। और इसने वर्ल्ड वाइड 10 करोड़ का कलेक्शन किया था।

इसके बाद राव ने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभाते हुए अपने करियर को आगे बढ़ाया। मगर सन 2013 में रिलीज हुई काय पो छे फिल्म से इन्हें एक कलाकार की पहचान मिली। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और अमित साध भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद राजकुमार राव ने अलीगढ़, बरेली की बर्फी और क्वीन जैसे फिल्मों में अहम भूमिका निभाई।

न्यूटन और स्त्री 2 फिल्म से मिली तगड़ी फेम

कई फिल्मों में अभिनय करने के बाद राव को पहली बार न्यूटन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज की गई थी। फिल्म को फेयर पुरस्कार भी दिया गया। न्यूटन फिल्म ने राजकुमार को रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद इसी साल श्रुति हासन के साथ राजकुमार की बहन होगी तेरी फिल्म रिलीज की गई. जो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। और यह फिल्म भी हिट साबित हुई।

साल 2018 तक आते-आते इनको बॉलीवुड के सफल और जाने-माने अभिनेताओं की सूची में शामिल हो चुके थे। साल 2024 में श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म स्त्री में मुख्य भूमिका में नजर आए। जिसमें पंकज त्रिपाठी भी मुख्य किरदार में नजर आए। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया। स्त्री फिल्म ने राजकुमार राव के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इसके बाद द वाइट टाइगर, बधाई दो, लूडो, श्रीकांत, और स्त्री 2 जैसी फिल्मों से राजकुमार ने इंडियन सिनेमा में शानदार कामयाबी दर्ज की।

राजकुमार राव का कार कलेक्शन

राजकुमार राव के पास कई लग्जरी तेज रफ्तार गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। उनके गैरेज में ऑडी Q7 (लगभग 1 करोड़ रुपये), मर्सिडीज़ बेंज CLA 200 (लगभग 40-50 लाख रुपये), मर्सिडीज़ बेंज GLS (लगभग 1.5-2 करोड़ रुपये), और हार्ले डेविडसन फैट बॉब बाइक (लगभग 20-30 लाख रुपये) जैसी कई महंगी गाड़ियाँ शामिल हैं।

राजकुमार राव एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं

राजकुमार राव किसी भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए लगभग 6 करोड रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए एक से दो करोड़ के बीच चार्ज करते हैं। इन्होंने एचडीएफसी, Cashify और कोटक जैसे कई बड़े ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन किया हुआ है।

राजकुमार राव टोटल नेटवर्थ 2026

राजकुमार राव की साल 2026 में कुल नेटवर्थ 81 करोड़ के करीब बताई जा रही है। इसके अलावा लगभग 44 करोड़ का रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट और शेयर मार्केट में अच्छा खासा पोर्टफोलियो है। इनके इंस्टाग्राम पर लगभग 7.8 मिलियन और एक्स पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। जहां से इन्हें स्पॉन्सरशिप और ब्रांड कोलैबोरेशन से अच्छा खासा पैसा मिलता है।