Rajkumar Rao Upcoming Movies: राजकुमार राव की 2025 में आने वाली फिल्में

Updated
फॉलो करें
Rajkumar Rao Upcoming Movies List in 2025

Rajkumar Rao Upcoming Movies: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर राजकुमार राव की पिछले साल आई फिल्म स्त्री 2 और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने दर्शकों का तगड़ा मनोरंजन किया था. अब 2025 में भी राजकुमार राव तीन बड़ी फिल्मों के साथ अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्में ‘भूल चूक माफ’, ‘मालिक’ और ‘टोस्टर’ का नाम शामिल हैं. चलिये राजकुमार राव की 2025 में आने वाली फिल्मों के बारें में विस्तार से जानकारी लेते हैं.

Rajkumar Rao Upcoming Movies

भूल चूक माफ10 अप्रैल 2025
मालिक20 जून 2025
टोस्टरनेटफ्लिक्स रिलीज

भूल चूक माफ – 10 अप्रैल 2025

राजकुमार राव की भूल चूक माफ फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। जिसका डायरेक्शन दिनेश विजन द्वारा किया गया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा कॉमेडी फिल्म होगी। जिसमें राजकुमार राव के साथ वामिक ग़ब्बी केंद्र भूमिका में नजर आएगी। फिल्म में हल्की-फुल्की कॉमेडी, जबरदस्त रोमांस और मस्ती का तड़का लगाया गया है। फिल्म टाइम लूप के जाल में उलझी हुई है। जिसमें राजकुमार राव और वामिका एक दोनों से शादी करना चाहते हैं। मगर उनकी शादी का समय ही नहीं आता, केवल हल्दी की रस्में ही होती रहती है। फिल्म देखकर दर्शकों का भी एक बार तो सिर चकरा जाएगा। 

मालिक –  20 जून 2025

भूल चुप माफ फिल्म के बाद राजकुमार राव मालिक फिल्म में नजर आएंगे। जो एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होगी। जिसमें राजकुमार राव एक दमदार एक्शन किरदार निभाएंगे। फिल्म का डायरेक्शन पुलकित द्वारा किया जा रहा है। जो हमेशा ही एक्शन थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। पहली बार राजकुमार राव को गैंगस्टर के किरदार में देखने के लिए दर्शक उत्सुक है।

टोस्टर – नेटफ्लिक्स रिलीज

टोस्टर  फिल्म भी Rajkumar Rao Upcoming Movies की लिस्ट में शामिल है. जिसकी रिलीज़ डेट को लेकर फ़िलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. मगर यह फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी। यह फिल्म एक दिलचस्प मिस्ट्री-थ्रिलर कहानी के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें राजकुमार राव का एक नया अवतार देखने को मिलेगा। इस फिल्म को लेकर फ़िलहाल ज्यादा जानकारी उजागर भी नहीं की गई है.

सभी लेख पढ़ें