कौन हैं रामायण फिल्म के डायरेक्टर नमित मल्होत्रा, गैराज से शुरू किया और पहुँच गए हॉलीवुड, मिल चुके है 8 ऑस्कर अवॉर्ड

By: महेश चौधरी

Last Update: July 6, 2025 10:36 AM

namit malhotra
Join
Follow Us

फिल्मी जगत में ऐसे कई लोग है जो कभी पर्दें पर नजर नहीं आए, लेकिन पर्दें के पीछे वो पुरी भाग दौड़ संभाल रहे होते हैं। ऐसा ही नाम है नमित मल्होत्रा का, जो इन दिनों रणबीर कपूर की रामायण फिल्म के साथ चर्चा में है। नमित मल्होत्रा ने अपने पिता के गराज से अपने करियर की शुरुआत की और आज हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग फिल्मों से लेकर भारत की सबसे महंगी महाकाव्य फिल्म रामायण तक का सफर तय कर चुके हैं। चलिए जानते हैं नमित मल्होत्रा कौन है और इन्होंने कैसे यह मुकाम हासिल किया।

नमित मल्होत्रा कौन हैं?

नमित मल्होत्रा एक भारतीय प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक बिजनेसमैन भी है। जो विजुअल और स्पेशल इफेक्ट कंपनी प्राइम फोकस लिमिटेड के मालिक है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेशक काफी छोटे दर्जे से की थी। मगर इनका सफर हॉलीवुड की ऑस्कर मीनिंग फिल्मों तक का पहुँचा। इनका जन्म 2 अप्रैल 1976 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम नरेश मल्होत्रा है। नरेश मल्होत्रा भी एक फिल्म निर्माता थे। और उनके पिता एक प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर थे। यानी नमित अपने परिवार के तीसरे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नाम और शोहरत हासिल की।

पिता के गैराज को बनाया ऑफिस 

नमित ने अपने करियर की शुरुआत काफी साधारण तरीके से की थी। उन्होंने साल 1995 में अपने पिता के कार गैराज को “वीडियो वर्कशॉप” बनाया और एक छोटे से एडिटिंग स्टूडियो के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इस स्टूडियो में वे टीवी शोज और म्यूजिक वीडियो से जुड़ा काम करते थे। हालांकि इसके 2 साल बाद ही नमित ने अपने इस एडिटिंग स्टूडियो को पिता की वीडियो वर्क्स में मर्ज कर लिया। जिससे प्राइम फोकस का जन्म हुआ। इसके बाद नमित ने अपनी जिंदगी की सबसे ऊंची उड़ान भरी।

प्राइम फोकस ने दी इंडस्ट्री को नई दिशा

नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस लिमिटेड ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को डिजिटल टेक्नोलॉजी के मामले में एक नई दिशा दी। कंपनी ने 2004 में पहली बार विजुअल इफेक्ट टेक्नोलॉजी (VFX) को भारत में पेश किया। आगे चलकर साल 2009 में व्यूडी टेक्नोलॉजी डेवलप की. जिसके इस्तेमाल से फ्लैश ऑफ टाइटंस जैसी हॉलीवुड फिल्मों को 3डी में कन्वर्ट करने का काम हुआ। जिसके चलते नमित हॉलीवुड के बड़े स्टूडियोज के साथ भी जुड़े गए।

आगे चलकर नमित ने लन्दन की डबल नेगेटिव कम्पनी के साथ हाथ मिलाया। जो पहले ही इंसेप्शन’ और ‘इंटरस्टेलर’ जैसी फिल्मों के लिए ऑस्कर जीत चुकी थी. नमित को इसका चेयरमैन और CEO बनाया गया. जिहोंने  आगे चलकर एक्स मशीना, ब्लेड रनर 2049, टेनेट, ड्यून जैसी फिल्मों के लिए छह और ऑस्कर अवॉर्ड जीते। नमित की इस सफलता ने भारतीय टैलेंट को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई।

रणबीर कपूर की रामायण को कर रहे है नमित मल्होत्रा डायरेक्ट 

अब नमित मल्होत्रा रणबीर कपूर स्टारर रामायण को डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म देश की सबसे महंगी फिल्म रहने वाली है। जिसका कुल बजट 835 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। जिसका पहला पाठ दिवाली 2026 पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साईं पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे जैसे कलाकार नजर आएंगे।