रणदीप हुड्डा की नई फिल्म ऑपरेशन खुकरी का ऐलान, जानियें क्या है फिल्म की कहानी और कब होगी रिलीज

randeep hooda upcoming operation khukri

हालही में सनी देओल की जाट फिल्म में खूंखकार विलन का रोल निभाने वाले रणदीप हुड्डा ने अब एक और नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। उनकी आगामी फिल्म का नाम ऑपरेशन खुकरी है। देशभक्ति से जुड़ी इस आगामी फिल्म को लेकर दर्शकों में भी तगड़ा रुझान देखने को मिला है। चलिए जानते हैं ऑपरेशन खुकरी फिल्म कब रिलीज होगी और फिल्म में क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।

रणदीप हुड्डा की नई फिल्म – ऑपरेशन खुकरी

रणदीप हुड्डा ने हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट ‘ऑपरेशन खुकरी’ की जानकारी दी है। इस फिल्म में वो भारतीय सेना के मेजर जनरल राजपाल पुनिया का किरदार निभाते नजर आएंगे, जिन्होंने 2000 में पश्चिम अफ्रीका के सिएरा लियोन में भारतीय सैनिकों को छुड़ाने के लिए एक सैन्य ऑपरेशन की कमान संभाली थी। रणदीप इस फिल्म में सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि सह-निर्माता भी होंगे। रणदीप कहते है कि इस तरह की फिल्में केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि देशवासियों को गर्व महसूस कराने का भी काम करती है और नई पीढ़ी को इतिहास का आईना दिखाती है।

फिल्म ऑपरेशन खुकरी की कहानी?

साल 2000 में सियरा लिओन में रिवॉल्यूशनरी यूनाइटेड फ्रंट द्वारा भारतीय सेना के करीब 223 सैनिकों को बंधक बना लिया गया था। जिन्हें सुरक्षित वापस भारत लाने के लिए ऑपरेशन खुकरी लॉन्च किया गया था। इस ऑपरेशन की कमान 14वीं मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री के कंपनी कमांडर मेजर जनरल राजपाल पुनिया के हाथों में थी। जिन्होंने अदम्य साहस मऔर चतुर रणनीति से इस मिशन को सफल बनाया। इसी मिशन की बुनियाद पर ऑपरेशन खुकरी फिल्म बनाई जा रही है। 

ऑपरेशन खुकरी रिलीज़ डेट 

ऑपरेशन खुकरी फिल्म कब तक रिलीज होगी?.. इसको लेकर फिलहाल कुछ भी कहना मुनासीब नहीं होगा। मगर फिल्म को 2025 के आखिरी तक सिनेमाघर में रिलीज किया जा सकता है। जो फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है।

सभी लेख पढ़ें