RCB VS CSK Fan Following: टाटा आईपीएल 2025 जोरों शोरों से आगे बढ़ रहा है। लगातार खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी अपने नाम कई रिकॉर्ड बना रहे है। इसी बीच RCB ने CSK को पछाड़ते हुए इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली आईपीएल टीम होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। अब आरसीबी के इंस्टाग्राम पर करीब 17.8 मिलियन फॉलोवर्स पूरे हो चुके हैं। जबकि सीएसके के इंस्टा पर 17.7 मिलियन फॉलोअर्स है। हालांकि दोनों टीमों के बीच फॉलोअर्स का यह अंतर मामूली है।
RCB बनी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली IPL टीम
CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टीम के रूप में जानी जाती थी। मगर CSK से यह खिताब अब RCB ने छीन लिया है। अब आरसीबी के इंस्टाग्राम पर आईपीएल टीमों में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है। जो करीब 17.8 मिलियन है। फ्रेंचाइजी ने यह फॉलोअर्स 26,342 पोस्ट्स में हासिल किए हैं। जबकि दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स के इंस्टाग्राम पर करीब 17.7 मिलियन फॉलोअर्स है। जो फ्रेंचाइजी ने 18,824 पोस्ट में हासिल किये हैं।
जीत के बाद बढ़े फॉलोवर्स
आईपीएल 2025 में आरसीबी बनाम सीएसके (RCB VS CSK) मैच में सीएसके को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी आरसीबी ने 7 विकेट गंवाकर 20 ओवर में 196 रन बनाए। जबकि चेन्नई 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 146 रनों पर ही सिमटकर रह गई। आरसीबी को मिली इस जीत के बाद सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग में भी तगड़ा इजाफा हुआ।
RCB VS CSK Fan Following (All Social Media)
प्लेटफार्म | RCB | CSK |
17.8M | 17.7M | |
10M+ | 14M | |
Twitter (X) | 7.3M | 10.8 |
YouTube | 4.89M | 4.1M |
बेशक इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के मामले में आरसीबी सीएसके से एकदम आगे निकल गई है। मगर अभी भी फेसबुक और ट्विटर जैसे बड़े प्लेटफार्म पर सीएसके आरसीबी से काफी आगे चल रही है। इंस्टाग्राम के अलावा यूट्यूब पर भी आरसीबी के पास कुल फॉलोअर्स/सब्सक्राइबर की संख्या CSK से ज्यादा है।