Kannappa Real Story in Hindi: कन्नप्पा फिल्म की असली कहानी क्या है? कौन है शिवजी जी को आँखें चढ़ाने वाला भक्त कन्नप्पा

By: महेश चौधरी

Last Update: June 15, 2025 1:14 PM

कन्नप्पा फिल्म की असली कहानी क्या है
Join
Follow Us

Kannappa Real Story in Hindi: मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित कन्नप्पा फिल्म का 14 जून 2025 को ट्रेलर रिलीज किया गया है। यह फिल्म शिव भक्त कन्नप्पा को समर्पित है। जिसमें शिव आराधना और वन्य जीवन को करीब से दिखाने का प्रयास किया जाएगा। चलिए जानते हैं कन्नप्पा फिल्म की असली कहानी क्या है?

कन्नप्पा फिल्म की असली कहानी

कन्नप्पा फिल्म में विष्णु मंजू मुख्य भूमिका (कन्नप्पा) में नजर आएंगे। इनके अलावा सुपरस्टार प्रभास, अक्षय कुमार, नयनतारा, मोहनलाल, प्रीति मुकुंदन और मधु जैसे कलाकार नजर आएंगे। अक्षय कुमार को भगवान शिव और काजल अग्रवाल को पार्वती का किरदार मिला है। जबकि सुपरस्टार प्रभास रुद्र के किरदार में होंगे। फिल्म के टीज़र वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म तमिल इंडस्ट्री की साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म रहने वाली है।

कन्नप्पा फिल्म की कहानी भगवान शिव की भक्ति को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। जो थिन्नन (कन्नप्पा) के किरदार से प्रेरित है। थिन्नन, जो भगवान शिव के एक महान भक्त थे। उनका जन्म एक शिकारी परिवार में हुआ था। प्रारंभिक जीवन में वह शिकार और वन्य जीवन में काफी रुचि रखते थे। मगर एक दिन उनको जंगल में एक शिवलिंग मिला। जिसे उन्होंने जंगल में स्थापित किया और पूजा शुरू कर दी।

थिन्नन पूरी तरह से शिव भक्ति में डूब गए और शिवजी को ही अपना सब कुछ मानने लगे। एक दिन उन्होंने देखा कि भगवान शिव की आंख से रक्त बह रहा है, तो उन्होंने अपनी एक आंख निकाल कर शिवलिंग पर चढ़ा दी। इसके बाद दूसरी आंख से भी रक्त बहने लगा, तो उन्होंने अपनी दूसरी आज भी निकालकर भगवान शिव को अर्पित करने का निर्णय किया। उनके इस अद्वितीय बलिदान और शिवलिंग के प्रति गहरी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और थिन्नन को कन्नप्पा नाम दिया। जिसका अर्थ है (आंखों वाला भक्त) भगवान शिव ने उन्हें मोक्ष का आशीर्वाद दिया और उनकी भक्ति को अमर कर दिया।

Kannappa Release Date

अब थिन्नन (कन्नप्पा) की भक्ति, उनके जीवन और उनके द्वारा लड़े गए युद्धों से प्रेरित होकर कन्नप्पा फिल्म तैयार की गई है। जिसमें कल्पना का जबरदस्त तड़का लगाया गया है। कन्नाप्पा फिल्म 17 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Leave a Comment