Rhea Singha Biography: 22 सितंबर 2024 को जयपुर में आयोजित हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 में गुजरात की 19 वर्षीय सुंदरी रिया सिंघा ने 51 प्रतियोगिताओं को हराकर मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम किया है। यह खूबसूरती का ताज उनके सौंदर्य से मेल खाता है। इस दौरान जज के रूप में ब्यूटी क्वीन और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी नजर आईं। रिया सिंघा न सिर्फ विजेता बनी बल्कि वह सबसे ज्यादा आत्मविश्वासी प्रतियोगी के रूप में सामने आई हैं। आईए जानते हैं आखिर रिया सिंघा कौन हैं? और इनके जीवन से जुड़ी कुछ खास और रोचक जानकारी।
नाम | रिया सिंघा |
टाइटल | Miss Universe India 2024 |
जन्म | 2005 |
जन्म स्थान | गुजरात |
पिता का नाम | बृजेश सिंघा |
माता का नाम | रीटा सिंघा |
शिक्षा | परफॉमिंग आर्ट में स्नातक |
नेटवर्थ | 10 से 12 करोड़ (अनुमानित) |
सोशल मीडिया | इंस्टाग्राम |
Table of Contents
Rhea Singha Biography in Hindi
रिया सिंघा का जन्म सन 2005 में गुजरात में हुआ था। यह 19 साल की हो चुकी है। इनके पिता का नाम बृजेश सिंघा और माता का नाम रीटा सिंघा है। इनके पिता गुजरात के जाने-माने उद्योगपति हैं। रिया बचपन से ही काफी सुंदर और आकर्षक सौंदर्य वाली लड़की थी। जिसके चलते उन्हें बचपन से ही सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। वह अपने आत्मविश्वास और जबरदस्त बोलने के कौशल के चलते कम उम्र में ही अलग पहचान बनाने में सफल रहीं।
रिया सिंघा की शिक्षा
रिया सिंघा न सिर्फ शारीरिक सौंदर्य बल्कि पढ़ाई लिखाई में भी काफी तेज तर्रार हैं। ये एक मॉडल और TEDx स्पीकर हैं। रिया ने अहमदाबाद GLS यूनिवर्सिटी से परफॉर्मिंग आर्ट में स्नातक की डिग्री पूरी की है। इसके साथ ही उनकी पढ़ाई अभी भी जारी है। यह सौंदर्य करियर के साथ पढ़ाई को भी काफी महत्व देती है।
16 साल की उम्र में शुरू की मॉडलिंग
बता दे, रिया सिंघा ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। जिन्होंने मिस टीन गुजरात का खिताब जीतकर सफलता की सीढ़ी चढ़ना शुरू किया। इसके बाद इन्होंने साल 2023 में भारत (मड्रिड) में मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता का नेतृत्व किया और 25 प्रतियोगिताओं की सूची में रिया ने छठवें स्थान पर जगह बनाई।
अब 2024 में जयपुर में आयोजित हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 में रिया ने सबसे खूबसूरत मॉडल होने का खिताब अपने नाम किया है। उर्वशी रौतेला ने अपने हाथों से उन्हें यह ताज पहनाया है। बता दे, करीब 9 साल पहले उर्वशी ने भी यह ताज अपने सिर पर सजाया था। रिया यह प्रतियोगिता जीतकर काफी खुश नजर आ रहीं हैं। ये उनके करियर में मील का पत्थर साबित होगा।
रिया के शब्दों में: रिया ने अपनी इस सफलता का क्रेडिट अपनी मां और पिता को दिया है। जिन्होंने यहां तक के सफर में पूरा योगदान दिया है। इसके साथ ही पूर्व मिस यूनिवर्स विजेताओं की प्रेरणा और सलाह ने भी काफ़ी मदद की है।
बता दे, यह प्रतियोगिता जीतने के बाद रिया ने इस साल मेक्सिको में होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। जहां लगभग 100 से ज्यादा मॉडल्स शामिल होंगी। अब देखना ये होगा कि, मेक्सिको मिस यूनिवर्स में रिया सिंघा की अदा कितनी असरदार होगी।
Rhea Singha Fan Following
रिया सिंघा के इंस्टाग्राम 70 हज़ार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिया को सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी अपडेट शेयर करने में काफी रुचि है। वह रेगुलर अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज़ शेयर करतीं हैं।
Rhea Singha Total Net Worth in 2024
रिया सिंघा की साल 2024 में कुल नेटवर्क लगभग 10 से 12 करोड़ के बताई जा रही है। जो उन्होंने मॉडलिंग एक्टिंग स्पॉन्सरशिप और निवेश से कमाई है। इसके अलावा उनके पास कुछ लग्जरी गाड़ियां भी है।