भोजपुरी सिनेमा में नए चेहरे लगातार उभरकर सामने आ रहे हैं और इंडस्ट्री को एक नई पहचान देने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही के वर्षों में कई यंग और टैलेंटेड अभिनेत्रियाँ भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं, जिनमें से कुछ ने अपनी एक्टिंग और ग्लैमर से दर्शकों का ध्यान खींचा है। अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, मोनालिसा और आकांक्षा पुरी जैसी एक्ट्रेसेज़ ने भोजपुरी इंडस्ट्री में नई ऊँचाइयों को छुआ और अब इन्हीं की राह पर कई नई अदाकाराएं भी चल पड़ी हैं।
हर साल भोजपुरी सिनेमा में नए चेहरे एंट्री लेते हैं, लेकिन उन सभी में से कुछ ही अभिनेत्रियाँ मेनस्ट्रीम स्टारडम तक पहुँच पाती हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन उभरती हुई एक्ट्रेसेज़ में से कौन बन पाएगी अगली सुपरस्टार।
ये अभिनेत्रियाँ बन सकती हैं अगली क्वीन
भोजपुरी सिनेमा में लगातार नए कलाकारों की एंट्री हो रही है। जिनमें ईशानी घोष, मेघाश्री और स्नेहा जैसी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है। जो सोशल मीडिया और हिंदी-बंगाली सिनेमा से अब भोजपुरी सिनेमा की ओर रुक मोड़ चुकी हैं। चलिए इनके बारें में विस्तार से जानकारी लेते हैं।
ईशानी घोष

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ईशानी घोष के इंस्टाग्राम पर करीब 237K फॉलोअर्स है। जो अक्सर अपनी ग्लैमर फोटोस से अपने फैंस को लुभाती है। ईशानी अब भोजपुरी इंडस्ट्री में लगातार एक्टिव है। ईशानी ने 22 अक्टूबर 2024 को पावर स्टार पवन सिंह के साथ अपना पहला भोजपुरी गाना “अपना राजा जी” रिलीज किया था। इसके बाद वह कई भोजपुरी गानों में नजर आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशानी जल्द ही पवन सिंह के साथ मोहरा फिल्म में भी नजर आने वाली है।
मेघाश्री (Meghha Reenu)

मेघाश्री (Meghha Reenu) भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक नई उभरती कलाकार है। जो साल 2024 में फरिश्ता, संघर्ष 2 और बोल राधा बोल जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुकी है। मेघाश्री के इंस्टाग्राम पर लगभग 231K फॉलोअर्स है। मेघाश्री अब तक पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव जैसे बड़े कलाकारों के साथ गानों और फिल्मों में दमखम दिखा चुकी है। अब उनके पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर है।
स्नेहा बकली (Sneha Bakli)

भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन उभरती अदाकारा स्नेहा बकली का हाल ही में एक नया गाना “दिल तोड़ दिए” रिलीज हुआ है। जिसने यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए हैं। स्नेहा ने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने के बाद अब भोजपुरी सिनेमा की ओर कदम बढ़ाए हैं। वह भोजपुरी सिनेमा में वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स बैनर तले काम कर रही है। 2025 में उनकी कुछ भोजपुरी फिल्में आने वाली है। इसके अलावा वह लगातार म्यूजिक वीडियो कर रही है। जो उन्हें इंडस्ट्री में पैर जमाने में मदद करेंगे।