RTI फाइल कैसे करें? जानिए 2026 में भ्रष्टाचार को बेनकाब करने पूरा तरीका

By: महेश चौधरी

Last Update: January 2, 2026 6:46 AM

rti kya hota hai rti form kaise bharen (1)
Join
Follow Us

अक्सर हम सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते थक जाते हैं और अंत में हार मानकर भ्रष्टाचार का हिस्सा बन जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय संविधान ने आपको कुछ ऐसी शक्तियां दी हैं, जिनका सही इस्तेमाल भ्रष्ट अफसरों की कुर्सी हिला सकता है?

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना न केवल आपका अधिकार है, बल्कि एक जागरूक नागरिक होने के नाते आपका कर्तव्य भी है। चाहे वह ऑनलाइन पोर्टल हो, विजिलेंस विभाग या फिर सूचना का अधिकार (RTI), आपके पास ऐसे कई हथियार हैं जिनसे आप सिस्टम की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि बिना डरे आप भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज कैसे बुलंद कर सकते हैं…

Khabardaari.com की आज की रिपोर्ट में हम जानेंगे कि 2026 में RTI फाइल कैसे करें? और यह भी जानेंगे कि आखिर किन-किन चीजों के लिए आरटीआई फाइल की जा सकती है और RTI फाइल करने में कितना खर्च आता है।

RTI File Kaise Karein? (RTI फाइल कैसे करते हैं)

साल 2005 में RTI यानी राइट टू इनफार्मेशन या सूचना का अधिकार नया कानून लाया गया था। जिसके तहत भारत का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग, मंत्रालय, कार्यालय या सार्वजनिक प्राधिकरण से जानकारी मांग सकता है। जिसमें सरकारी कामकाज की पारदर्शिता, भ्रष्टाचार पर रोक लगाना और नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना शामिल हो सकता है। आसान शब्दों में समझें तो आरटीआई कानून एक ऐसा माध्यम है, जो आम इंसान को सरकार से सवाल पूछने की ताकत देता है।

RTI फाइल करने के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही विकल्प उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन RTI फाइल कैसे करें?

  1. सबसे पहले RTI ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं। 
  2. होम पेज पर आपको Submit Request का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। 
  3. अब यहां RTI से जुड़ी गाइडलाइन आएगी। इसे ध्यान से पढ़कर सबसे नीचे स्क्रॉल करते हुए पहुंचे और “I Agree” पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  4. अब यहां आपको आरटीआई एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। जिसमें आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और संबंधित सरकारी विभाग का नाम भरना होगा।
  5. अगले स्टेप में आपको वे सवाल सही तरीके से लिखने होंगे जो आप उस संबंधित विभाग से पूछना चाहते हैं। आपके सवाल स्पष्ट, संक्षिप्त और तथ्य आधारित होने चाहिए।
  6. अगले चरण में अगर आवश्यकता हो तो दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  7. इस स्टेप में आपको आरटीआई आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। जो केवल ₹10 होता है। हालांकि बीपीएल कार्ड धारकों के लिए यह शुल्क भी माफ होता है।
  8. अंत में आपको रिसिप्ट नंबर मिलेगा। इसे संभालकर रखें। क्योंकि आपकी RTI एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करने के लिए यही इस्तेमाल होंगे।

ऑफलाइन मोड़ में RTI फाइल कैसे करें?

ऑफलाइन मॉड से RTI फाइल करने के लिए आप कोरे कागज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक सफेद कागज पर जन सूचना अधिकारी का संबोधन करते हुए अपनी समस्या बतानी होगी। अपनी समस्या का विषय साफ सुथरे और विस्तार से लिखना है। इसके बाद डाकघर से ₹10 का पोस्टल ऑर्डर लेकर इसे अटैच करें और डाकघर के जरिए उस विभाग को भेज दे, जिससे जानकारी चाहते हैं।

RTI का जवाब कितने दिनों में मिलता है 

अगर आपकी RTI वैध होती है तो 30 दिनों में आपको जवाब मिल जाएगा। अगर आपको जवाब नहीं मिलता है तो आप उसी विभाग के सीनियर अधिकारी को एक अपील भेज सकते हैं। जिसका जवाब 35 दिनों में मिलता है। मगर आपकी यह अपील भी नजरअंदाज कर दी जाती है तो आप सीधे RTI ऑफिस में अपील दायर कर सकते हैं। RTI विभाग संबंधित विभाग के कर्मचारियों की लाइन हाजिर करेगा। अगर कर्मचारियों की गड़बड़ी पाई जाती है तो उन पर कार्यवाही होती है। साथ ही ₹25000 तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। जो उनकी तनख्वाह से काटा जाएगा।

किन मामलों में आरटीआई फाइल की जा सकती है 

RTI आपका अधिकार है। लेकिन इसका अर्थ यह भी नहीं कि आप किसी भी तरह के सवाल पूछ कर विभाग का समय बर्बाद करें। सरकार ने आरटीआई दायर करने के लिए भी कुछ मापदंड निर्धारित किए हैं। जिनके कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं….

  • किसी योजना के लिए कितना बजट आया और कहां खर्च हुआ की जानकारी ले सकते हैं। 
  • सड़क, नाली, भवन जैसे विकास कार्यों की पूरी डिटेल माँग सकते हैं। 
  • राशन दुकान पर कितना अनाज आया और कितना बांटा गया आरटीआई के माध्यम से पता कर सकते हैं। 
  • पेंशन, स्कॉलरशिप, आवास योजना की स्थिति और राशन कार्ड आदि की जानकारी ले सकते हैं।

ध्यान रहे: राइट टू इनफार्मेशन अधिकार के तहत व्यक्तिगत जानकारी, राष्ट्रीय सुरक्षा, गोपनीय फाइलें और कोर्ट में चल रहे मुकदमों से जुड़ी जानकारी नहीं मांगी जा सकती।

उम्मीद करते हैं आज का यह लेख 2026 में आरटीआई कैसे फाइल करें? स्टेप बाय स्टेप समझ आया होगा। अगर अभी भी आपके कोई सवाल है,तो आप पूछ सकते हैं।