Samsung S25 Ultra News: एस25 अल्ट्रा बनेगा सबसे फेवरेट, iPhone16 को भी पीछे छोड़ा

Updated
फॉलो करें
Samsung S25 Ultra News

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट कुछ ही देर में रात्रि 11:30 बजे शुरू होगा। जिसमें सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज लॉन्च की जाएगी। सीरीज में 4 स्मार्टफोन मॉडल लांच किये जायेंगे। मगर ग्राहकों के बिच एस25 अल्ट्रा मॉडल सबसे खास रहने वाला है. इसकी कीमतों और फीचर्स को लेकर जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है.

Samsung S25 Ultra News

सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा वेरिएंट में कई खास एआई फीचर्स दिए जाएंगे। जिनमें विशेष रूप से “हे जेमिनी” वॉइस कमांड से जेमिनी एआई को सक्रिय कर सकेंगे। इसके अलावा रिमाइंडर, सैमसंग नोट्स और कैलेंडर जैसे एप्लीकेशंस में भी जेमिनी एआई को इंटीग्रेटेड किया गया है। जिससे यूजर एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाला है। साथ ही AI के चलते ग्राहकों को कस्टमाइज्ड यूजर एक्सपीरियंस भी मिलेगा।

S25 अल्ट्रा की कीमत से भी पर्दा उठ गया है। यह मोबाइल आईफोन 16 से भी महंगा होगा। एस25 अल्ट्रा के 16GB रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपए से शुरू होगी। जबकि 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपए बताई जा रही है।

12GB रैम और 256GB स्टोरेज होगी स्टैंडर्ड

सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज विशेष रूप से AI फीचर्स के चलते सुर्खियों में है। जिसके लिए कंपनी ने 12GB रैम स्टैंडर्ड देने का फैसला किया है। सीरीज के सभी स्मार्टफोन कम से कम 12GB रैम के साथ तैयार किए गए हैं। S25 अल्ट्रा में 16GB रैम मिल सकती है। जबकि 256 जीबी स्टोरेज स्टैंडर्ड तौर पर दी जाएगी। जिसका सीरीज का टॉप वेरिएंट 1TB स्टोरेज विकल्प के साथ लॉन्च होगा।

Bixby के नए वर्जन से होगा सब कुछ आसान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलेक्सी S25 सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर से लैस Bixby का नया वर्जन दिया जाएगा। Bixby का नया वर्जन चीन में लॉन्च कर दिया गया है। जो काफी तेज तर्रार है। यह जटिल से जटिल सवालों के जवाब आसानी से देने की क्षमता रखता है। सैमसंग की इस नई सीरीज में Bixby मिलने पर यह मोबाइल के किसी भी मुश्किल टास्क को पूरा करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड करेगा। जैसे अगर मोबाइल का कोई फंक्शन छिड़ गया है, तो उसे ठीक कैसे किया जाए… इसके लिए Bixby पूरी तरह से मदद करेगा।

सभी लेख पढ़ें