Sara Arjun Biography in Hindi:  कैसे बनी सारा अर्जुन इंडियन सिनेमा की सबसे महँगी चाइल्ड आर्टिस्ट

By: khabardaari.com

On: Tuesday, October 8, 2024 12:38 PM

Sara Arjun Biography in Hindi
Google News
Follow Us

Sara Arjun Biography in Hindi: भारतीय सिनेमा जगत में कई चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनय करते हैं। मगर कुछ ऐसे भी कलाकार है। जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी कला का लोहा बनवाया है। ये किसी बड़े सुपरस्टार की तरह प्रसिद्ध है। जिनमें से सारा अर्जुन (चाइल्ड आर्टिस्ट) भी एक है। हालांकि अब इनकी उम्र लगभग 20 वर्ष हो चुकी है। मगर इन्होंने अपने बचपन से ही सिनेमा जगत में जबरदस्त नाम कमाया है। सारा अर्जुन ने राजकुमार राव, सलमान खान और ऐश्वर्या राय जैसे बॉलीवुड कलाकारों के साथ काम किया है। आईए जानते हैं आखिर सारा अर्जुन कौन है? और इनका यहां तक का सफर कैसा रहा।

सारा अर्जुन कौन है (Who is Sara Arjun)

सारा अर्जुन का जन्म 18 जून 2005 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम राज अर्जुन है। जो बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। इनकी माता का नाम सान्या है। जो एक डांसर है। सारा अर्जुन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई स्थानीय स्कूल (लोखंडवाला फाऊंडेशन स्कूल) से ही की थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने होम स्कूलिंग का भी सहारा लिया। सारा के माता-पिता पहले से सिनेमा जगत से काफी गहराई से जुड़े हुए थे। इसलिए उनका रुझान भी सिनेमा जगत की और ही ढल गया।

डेढ़ साल की उम्र की किया था अभिनय

सारा अर्जुन पहली बार मात्र डेढ़ साल की उम्र में एक विज्ञापन वीडियो में नजर आई थी। इसके बाद सारा को कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन वीडियो में देखा गया। जिनमें मैकडॉनल्ड का नाम भी शामिल है। इसके बाद सारा को 2 वर्ष की उम्र में निर्देशक विजय के एक टीवी विज्ञापन के लिए कास्ट किया गया। मगर इसके बाद विजय और राज अर्जुन का संपर्क टूट गया और सारा भी कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूर हो गई।

ऐश्वर्या राय के किरदार से मिली लोकप्रियता

सारा अर्जुन ने कई फिल्मों और विज्ञापन वीडियो के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाया। हालंकि यहां तक उन्होंने कई फिल्मों से अपनी पहचान बना ली थीं। मगर साल 2023 में पोन्नियिन सेलवन-2 (PS2) फिल्म में ऐश्वर्या राय के किरदार ने उनके करियर को नए आयामों पर पहुंचा दिया। इसके बाद इंडियन सिनेमा में सारा अर्जुन का नाम हर कोई जाने नहीं लगा। और उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट मिलने लगे। पोन्नियिन सेलवन में सारा ने ऐश्वर्या राय के युवा किरदार को निभाया है। जिसमें उनका नाम नंदिनी था। सारा अर्जुन की क्यूटनेस ऐश्वर्या राय के किरदार के लिए एकदम फिट बैठती है। इसके साथ ही उनके दमदार अभिनय ने बची कमी भी पूरी कर दी।

सारा अर्जुन इन फिल्मों में कर चुकीं हैं अभिनय

सारा अर्जुन हिंदी और साउथ सिनेमा की कई सफल फिल्मों में नजर आ चुकी है। जिसमें सलमान खान के साथ “जय हो” ऐश्वर्या राय के साथ “जज्बा” और इमरान हाशमी के साथ “डायन” जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

फिल्म का नाम किरदार का नाम 
404 सारा 
देइवा थिरुमगलनील कृष्ण
एक थी डायनमिशा माथुर 
जय होस्कूल गर्ल का किरदार 
जज़्बासनाया वर्मा
सांड की आंखशेफाली तोमर
पोन्नियिन सेलवन: IIनंदिनी

सारा अर्जुन बनेंगी रणवीर सिंह की आगामी फिल्म की हीरोइन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह जल्द ही आदित्य धर की बिग बजट फिल्म मे नजर आने वाले हैं। मगर चौंकाने वाली बात यह है, कि इस फिल्म में उनके साथ हीरोइन के किरदार के लिए सारा अर्जुन को कास्ट किया गया है। मौजूदा समय में रणवीर सिंह की उम्र लगभग 40 साल है। जबकि सारा अर्जुन की उम्र मात्र 20 साल। ऐसे में रणवीर सिंह को फैंस की ओर से ट्रोल का भी सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर कहता है कि “जब बैंड बाजा बारात फिल्म सिनेमाघर में रिलीज हुई थी. तब सारा अर्जुन मात्र 5 साल की थी. अब 29 साल के रणवीर 20 साल की सारा के साथ क्या करना चाहते हैं? यह ठीक नहीं है।” वही अन्य यूज़र ने फिल्म मेकर्स के चॉइस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस खबर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कि सारा और रणवीर फिल्म में कैसे किरदारों में नजर आएंगे।

करोड़ो में है कमाई (सारा अर्जुन कुल नेटवर्थ)

सारा अर्जुन की सोशल मीडिया में भी अच्छी-खासी फेन फॉलोइंग है। और उन्हें लगातार स्पॉन्सरशिप और ब्रांड कोलैबोरेशन के ऑफर मिलते रहते हैं। साल 2024 में उनकी कुल नेटवर्थ की बात करें, तो यह लगभग 12 करोड़ बताई जाती है। वह किसी भी फिल्म में अभिनय करने के लिए लगभग 8 लाख तक चार्ज कर करती है।

Leave a Comment