Satish Ray First Movie News: सतीश रॉय का जन्म 23 जुलाई 1994 को हुआ था। जो एक एक्टर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में प्रसिद्ध हुए हैं। इन्होंने TVF’s सेलिब्रेशन इन कॉलेज (2018), पंचायत (2020), और बाप बेटा और ऑफिस (2022) जैसी फिल्मों से प्रसिद्धि हासिल की है। यह लगातार सोशल मीडिया पर कॉमेडी प्रकार के वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिनके सोशल मीडिया में लाखों फॉलोअर्स है। इनका बात करने का अंदाज काफी अलग है।
जो दर्शकों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इनके पिता का नाम दिलीप रॉय और माता का नाम गॉडवाली रॉय है। गांव से निकलकर स्क्रीन तक का सफर इन्होंने काफी स्ट्रगल करते हुए पूरा किया है। आईए इनके बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।
Table of Contents
नाम | सतीश रॉय |
जन्म तिथि | 23 जुलाई 1994 |
पता | छपरा, बिहार, भारत |
माता-पिता का नाम | गोदावली रॉय और दिलीप रॉय |
पहली फिल्म | द वायरल फीवर |
रूचि | लेखन, एक्टिंग और कॉमेडी |
नेटवर्थ | लगभग 9 करोड़ |
पंचायत वेब सीरीज में भी आ चुके हैं नजर
सतीश रॉय को लंबे समय तक स्ट्रगल करने के बाद और कई छोटे-बड़े रोल निभाने के बाद लोकप्रिय किरदार ईमानदार शर्मा और अल्फा पांडे की भूमिका से वह प्रसिद्धि मिली जिसके वह वास्तविक हकदार थे। उन्होंने TVF की हिट वेब सीरीज पंचायत मे सिद्धार्थ का किरदार निभाया। जिससे उनको तगड़ी सफलता मिली। इसके बाद फिल्म मेकर्स का ध्यान उनकी ओर खींचा चला आया।
सतीश रॉय हिट मूवीज और वेब सीरीज
इन्होंने गुटर गू, इनफ्लुएंसर लाइफ, बाप बेटा और ऑफिस, ब्लू कलर फाइल, फालतू इंजीनियर्स, पंचायत, प्यार VS दोस्ती गर्लफ्रेंड के साथ अजीब बातचीत और क्यूबिकल जैसे टीवी सीरीज और सफल फिल्मों में काम किया है। जहां से अन्य तगड़ी प्रसिद्धि हासिलहुई है।
10वीं क्लास मे बने थे स्टेट टॉपर
सतीश रॉय ने इंजीनियरिंग की डिग्री मुंबई से प्राप्त की है वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी अव्वल थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया उन्होंने बिहार के एक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। जहां बहुत कम बुनियादी सुविधाएं थीं। उन्हें स्कूल जाने के लिए लगभग 6 किलोमीटर तक पैदल चलना होता था। इसके बावजूद उन्होंने दसवीं क्लास तक बिना लाइट के लालटेन के सहारें पढ़ाई की और दसवीं कक्षा में राज्य के टॉपर भी बने हैं।
लेखक बनना चाहते थे
वह बचपन से ही लेखन के क्षेत्र में काफी रुचि लेने लगे थे। जिसका कारण उनके पिताजी है। उनके पिता हिंदी साहित्य की काफी किताबें पढ़ा करते थे। जहां से उन्हें भी लेखन में रुचि जागी। जब वह तीसरी कक्षा में थे, तब उन्होंने मुंशी प्रेमचंद द्धारा लिखित गोदान पढ़ी। इसके बाद यहां से उनका पूरा मन लेखन के क्षेत्र में ही रम गया। उन्होंने नौवीं क्लास में अपनी पहली कहानी लिखी। जो दो कश्मीरी भाइयों के बारे में थी।
सतीश रॉय द्वारा लिखी गई सेल्फ रिस्पेक्ट कहानी साल 2015 में एक भोजपुरी अखबार में भी प्रकाशित की गई थी।
वह बताते हैं, की दसवीं क्लास तक आते-आते उनका मन लेखन से सिनेमा की ओर जाने लगा। जब वो इंजीनियरिंग करने के लिए मुंबई चले आए। तो यहां आकर भी उन्होंने अपने आप को एक लेखक के रूप में ही पेश किया। मगर उनका सपना अब एक अभिनेता बनने का था। इस दौरान प्रोडक्शन हाउस में नौकरी के लिए कई बार कोशिश की। मगर उन्हें प्रोडक्शन हाउस में नौकरी नहीं मिली और एक गेमिंग एप्लीकेशन में उन्हें काम मिल गया। जहां उनकी भूमिका ऐप से जुड़े सवाल और जवाब लिखने की थी। मैनेजर के खराब व्यवहार के चलते उन्होंने यह नौकरी भी छोड़ दी। और टीवीएफ में लेखक पद के लिए अप्लाई किया।
Satish Ray Upcoming Movie
वर्क फ्रंट की बात करें, तो सतीश रॉय Adventure of chirkut and Company आगामी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके डायरेक्टर रोहित इंदोलिया होंगे। जो कई फिल्मों में कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी।