सर्च जीपीटी क्या है ? Search GPT गूगल और बिंग सर्च इंजन से अलग कैसे है ?

इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का औदा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। जहां पहले Open AI और Chat GPT जैसे प्लेटफॉर्म ने दुनिया भर में हाहाकार मचा दिया। वहीं अब Search GPT के आने से गूगल और बिंग जैसे बड़े सर्च इंजनों की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही है। सर्च जीपीटी गूगल और बिंग के लिए एक बड़ा कंपीटीटर साबित होगा। आईए जानते हैं Search GPT क्या है? और यह गूगल और बिंग से किस तरह अलग है?

Search GPT क्या है?

Search GPT गूगल और बिंग की तरह ही एक सर्च इंजन प्लेटफार्म है। जो कंप्यूटर प्रोग्राम के माध्यम से तैयार किया गया है। सर्च GPT भी इंटरनेट पर उपलब्ध डाटा के आधार पर ही रिजल्ट दिखता है। मगर यह अन्य सर्च इंजन की तरह ढेर सारे रिजल्ट दिखाने के बजाय सटीक और एक ही आउटपुट देता है। साथ ही आउटपुट का रिफरेंस वेब यूआरएल भी उपलब्ध कराता है। ताकि यूजर और गहराई से रिसर्च कर सके।

सर्च जीपीटी उपलब्ध डाटा के आधार पर सीखने की कोशिश करता है। यह यूजर के सवालों के जवाब इंसानों की तरह सोचने की क्षमता तो नहीं रखता मगर कोशिश जरूर करता है। 

यह कैसे काम करता है?

यह यूजर की क्वेरी (सवालों) का अपडेटेड इनफॉरमेशन (ताजा जानकारी) के साथ आउटपुट देता है। जो इसके प्रति भरोसे को और मजबूत करता है। यह न सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध सूचनाओं से बल्कि तमाम सर्च इंजन और सोशल मीडिया से भी डाटा को फिल्टर करते हुए उसकी भाषा और अर्थ को समझकर उसे आसान भाषा में तैयार करके रिजल्ट उपलब्ध कराता है। उपयोगकर्ताओं की बेहतर समझ के लिए यह जानकारी के स्रोत का लिंक भी उपलब्ध कराता है। ताकि यूजर अपनी ओर से भी जानकारी की गुणवत्ता की पुष्टि कर सके।

Search GPT गूगल और बिंग सर्च इंजन से अलग कैसे है ?

सर्च जीपीटी गूगल सर्च और बिंग सर्च इंजन से काफी अलग है। और इसका काम करने का तरीका भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित है। कोई भी सामान्य सर्च इंजन के कीवर्ड रैंकिंग के आधार पर रिजल्ट दिखता है। 

गूगल और बिंग सर्च इंजन की-वर्ड पर ब्लॉक या वेबसाइट की रैंकिंग के आधार पर रिजल्ट दिखाते हैं। जिनकी संख्या काफी ज्यादा होती है। जिसके चलते यूजर्स को खुद की सूझबूझ के आधार पर यह फैसला करना होता है कि उन्हें कौन से वेब पेज से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। जबकि सर्च जीपीटी में ऐसा नहीं है। यूजर केवल एक क्वेरी इनपुट करेगा। जिसके बाद यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट पर इंडेक्स सभी वेबसाइट और उपलब्ध डाटा को एनालाइज करके उसकी एक समरी तैयार करेगा। और एक आउटपुट उपलब्ध कराएगा। जिसमें यूजर के सभी सवालों के जवाब दिए होंगे।

सर्च जीपीटी के आने से गूगल और बिंग सहित अन्य सर्च इंजन की मुश्किलें बढ़ने वाली है। क्योंकि यह किसी भी सर्च इंजन की तुलना में ज्यादा तेजी से और सटीक आउटपुट देने की क्षमता रखता है। साथ ही यूजर को अपने सवालों का जवाब जानने के लिए अलग-अलग पेजों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वह एक क्लिक में सारी जानकारी एक ही पेज पर प्राप्त कर सकेगा।

Search GPT कब लॉन्च होगा ?

सर्च जीपीटी का यूजर इंटरफेस काफी सिंपल रखा गया है। एक सर्च बार में यूजर को अपनी क्वेरी इनपुट करने का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा टॉप बार में सर्च जीपीटी का लोगो नजर आता है। इसका प्रोटोटाइप 25 जुलाई 2024 को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि यह केवल 1,000 यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। जो फिलहाल टेस्टिंग प्रक्रिया से गुजर रहा है। अब यह सभी इंडिविजुअल यूजर्स के लिए कब तक लांच होगा। फिलहाल इसके बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं है। मगर यह जल्द ही सार्वजनिक रूप से लॉन्च हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment