September Cinema Release: सितम्बर में ये फिल्में मचायेगी बॉक्स ऑफिस पर भौकाल

By: khabardaari.com

On: Thursday, August 29, 2024 10:56 AM

September Cinema Release
Google News
Follow Us

September Cinema Release: साल 2024 के शुरुआत से ही इंडियन सिनेमा काफी कमजोर प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ा है। हालांकि इस दौरान एक दो फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई जरूर की है। मगर साल की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुई है। अब सितंबर महीने में कुछ ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली है। जिनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। इन फिल्मों की लंबे समय से अटकने आ रही थी। जो अब कहीं जाकर रिलीज होने वाली है। जिसमें इमरजेंसी, जिगरा, देवरा और द बकिंघम मर्डर्स जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। आईये इनके बारे में एक-एक करके विस्तार से जानते हैं।

September Cinema Release

फिल्म रिलीज़ डेट डायरेक्टर 
इमरजेंसी 6 सितंबरकंगना रनौत
जिगरा 11 अक्टूबर 2024वसन बाला
द बकिंघम मर्डर्स13 सितंबर 2024हंसल मेहता
देवरा27 सितंबर 2024कोरटाला शिवा

Emergency Movie Release Date

सितंबर 2024 में रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे प्रचलित फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म लगभग 2 सालों से पोस्टपोन होती आई है। जिसका डायरेक्शन कंगना रनौत ने किया है और मुख्य भूमिका में भी कंगना रनौत नजर आने वाली है। इनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर (जयप्रकाश नारायण), मनीषा कोइराला, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपडे, भूमिका चावला और महिमा चौधरी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। 

फिल्म में कंगना रनौत भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएगी। फिल्म 1975 में देश मे लगी इमरजेंसी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म काफी रियलिस्टिक तरीके से पर्दे पर दिखाई जाएगी। कंगना रनौत का बॉडी ट्रांसफॉरमेशन और लुक हूबहू इंदिरा गांधी की तरह दिखाया जाएगा। 

जिगरा Movie 

आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका में जिगरा फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज की जाएगी। जिसका डायरेक्शन वसन बाला द्वारा किया गया है. इसमें वेदांग रैना और आदित्य नंदा जैसे कलाकारों ने भूमिका निभाई है। 

फिल्म के प्रोमो वीडियो से जानकारी मिलती है, कि यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते के आधार पर तैयार की गई है। जिसमें एक भाई अपनी बहन को सुरक्षित रखने और सभी समस्याओं से बचने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यह एक पारिवारिक रिश्तों के आधार पर तैयार की गई फिल्म हैं। जिसका प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शंस बैनर तले किया गया है।

द बकिंघम मर्डर्स

द बकिंघम मडर्स फिल्म 13 सितंबर 2024 में रिलीज की जाएगी। जिसका डायरेक्शन हंसल मेहता द्वारा किया गया है. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. जिसमें रणवीर बराड़, करीना कपूर खान, रुक्कू नाहर, ऐश टंडन, कीथ एलन, डेनियल एघन, स्टुअर्ट व्हेलन, ली निकोलस हैरिस, रुचिका जैन और अशेक अख्तर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। जो देखने में काफी सस्पेंसी और धमाकेदार लगता है। जिसकी शुरुआत एक लापता बच्चों की तलाश से शुरू होती है। इस लापता बच्चे को खोजने की जिम्मेदारी करीना कपूर के किरदार को दी जाती है। करीना कपूर का किरदार यानी जसमीत बच्चे को खोजने में नाकाम रहा और इस 10 साल के बच्चे की डेड बॉडी मिलती है। करीना कपूर की भूमिका एक जासूस और काफी शातिर लेडी के तौर पर दिखाई गई है। 

देवरा Movie 

September Cinema Release की लिस्ट में शामिल पैन इंडिया फिल्म देवरा का डायरेक्शन कोरटाला शिवा द्वारा किया गया है. जो 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी. फिल्म में एनटीआर जूनियर मुख्य भूमिका के तौर पर नजर आने वाले हैं. इनके अलावा जान्हवी कपूर, सैफ अली खान, प्रकाश राज जैसे महान कलाकार सहायक भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म में समुद्री लुटेरों की कहानी दिखाई जाएगी। जो जहाज से पूरा सोना लुटकर ले जाते हैं। जिस जहाज से सोना लूटा जाता है। उसका मालिक एनटीआर जूनियर होता है। जो इन लुटेरों से लोहा लेने के लिए कमर कर चुका है। फिल्म में लाल समुद्र की भी कहानी दिखाई जाएगी। जो मूल रूप से अफ्रीका और एशिया को जमीनी तौर से अलग करता है। फिल्म देखने में काफी रोचक और सस्पेंस से भरपूर होगी जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment