Sharda Sinha वेंटिलेटर पर शिफ्ट, बेटे ने खुद लाइव आकर बताया, अब कैसा है स्वास्थ्य

By: महेश चौधरी

Last Update: December 28, 2025 7:35 AM

Sharda Sinha Latest News
Join
Follow Us

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर गायिका Sharda Sinha का स्वास्थ्य काफी बिगड़ चुका है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। शारदा सिन्हा का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है। हर कोई उनके स्वास्थ्य में सुधार की प्रार्थना कर रहा है। शारदा सिन्हा एक प्रकार के बोन मैरो कैंसर से लड़ रही है। जिसका वे लंबे समय से उपचार करा रही थी। अब उनका स्वास्थ्य काफी ज्यादा खराब हो गया है। शरीर का ऑक्सीजन स्तर गिरने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया गया है। इस दौरान सोशल मीडिया में भी उनको लेकर कई भ्रामक जानकारी भी शेयर की जा रही है। आईए शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य से जुड़ी ताजा जानकारी जानते हैं।

Sharda Sinha Latest News

बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का स्वास्थ्य अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। और अगले दिन सुबह मंगलवार को तबीयत और ज्यादा खराब बताई जा रही है। वह फिलहाल आईसीयू में है। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके बेटे अंशुमन सिंहा से फोन पर बातचीत कर स्वास्थ्य की खबर ली है। 

शारदा सिन्हा बिहार में छठ गीतों के लिए जानी जाती है। वह छठ गीतों के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों के दिलों पर राज करती है। 

शारदा सिन्हा के बेटे ने अपील की

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिंहा ने यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर मां के स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। वे कहते हैं की यह सच्ची खबर है कि शारदा सिन्हा उनकी मां वेंटिलेटर पर है। और स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में आप सभी लोग दुआ करें कि उनका स्वास्थ्य जल्द ही ठीक हो जाए और सोशल मीडिया में की जा रही भ्रामक जानकारी से सचेत रहे। 

अंशुमन आगे कहते हैं कि मेरी मां ने बहुत बड़ी लड़ाइयां जीती है। और यह दौर भी काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वह इस कैंसर से भी लड़कर जीत जाए। वे डॉक्टर से भी मिलकर आए हैं। काफी भावुक और रुआंसे हालातो में अंशुमन में जानकारी साझा की है।

Sharda Sinha Death News

सोशल मीडिया में कई लोगों द्वारा शारदा सिन्हा को लेकर गलत जानकारी साझा की जा रही है। यहां तक कि उनके मरने की खबर और उनकी जन्म तिथि भी गलत शेयर की जा रही है। फिलहाल शारदा सिन्हा आईसीयू में भर्ती है। और उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में उनके स्वास्थ्य की देखरेख की जा रही है। सोशल मीडिया में अनऑफिशियली स्रोतों के माध्यम से की जारी झूठी खबरों से सावधान रहे।

2017 से लड़ रही है बोन मैरो कैंसर से

शारदा सिन्हा साल 2017 से ही “Multiple Myeloma” नाम की बीमारी से ग्रसित है। जो एक प्रकार का बोन मैरो कैंसर है। इस बीमारी में रोगी की प्लाज्मा कोशिकाएं प्रभावित होती है और अनियंत्रित रूप से लगातार बढ़ती जाती है। इसके कारण किडनी, हड्डियां और प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचता है। जिसके कारण रोगी को थकान, हड्डियों में दर्द और किडनी से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। शरीर असामान्य रूप से एंटीबॉडी तैयार करना शुरू करता है। जो एक बड़ी समस्या है। 

छठ पूजा गीतों से बनाई पहचान 

Sharda Sinha को भोजपुरी सिनेमा में छठ पूजा गीतों से पहचान मिली है। उन्होंने हाल ही में “दुखवा मिठाई छठी मईया” ऑडियो सॉन्ग भी रिलीज किया था। उन्होंने कई विवाह गीत भी गाए हैं। 

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित 

शारदा सिन्हा देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित की जा चुकी है। साल 2018 में 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इन्हें यह सम्मान मिला।