श्रेयंका पाटिल बायोग्राफी: श्रेयंका पाटिल का जीवन परिचय, क्रिकेट में इतिहास रचने वाली महिला खिलाड़ी की प्रेरक कहानी

श्रेयंका पाटिल बायोग्राफी: टीम इंडिया की दिग्गज महिला खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह एक ऐसी खिलाड़ी है, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन और कड़ी मेहनत से खेल जगत में अलग ही पहचान बनाई है। श्रेयंका पाटिल की कहानी क्रिकेट के प्रति जुनून और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। जो लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है। आज के इस लेख श्रेयंका पाटिल बायोग्राफी में हम इनके जीवन और संघर्षों को करीब से जानने की कोशिश करेंगे।

श्रेयंका पाटिल बायोग्राफी

नामश्रेयंका पाटिल
जन्म31 जुलाई 2002 (बेंगलुरु)
पिता का नामराजेश पाटिल
माता का नामसुमन पाटिल
नेटवर्थ3.5Cr

श्रेयंका पाटिल का जन्म और परिवार

श्रेयंका पाटिल का जन्म 31 जुलाई 2002 को बेंगलुरु में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेश पाटिल है। और इनकी मां सुमन पाटिल हैं। जो एक ग्रहणी है। श्रेयंका पाटिल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरु के प्राइवेट स्कूल से की है। वह अपने स्कूल के दिनों में खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करती थी। दूसरी ओर उनके पिता क्रिकेट एकेडमी संचालक थे। जिसके चलते उनके जीवन को स्वतः ही आकर मिलता गया और उन्होंने क्रिकेट को ही अपना करियर बना लिया। घर वालों ने भी श्रेयंका पाटिल को हर कदम पर सपोर्ट किया।

क्रिकेट करियर की शुरुआत

श्रेयंका पाटिल ने बहुत कम उम्र में ही टूर्नामेंट खेलों में भाग लेना शुरू कर दिया था। और 9 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही है। उन्होंने कर्नाटक की महिला क्रिकेट टीम के लिए अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर खेलते हुए अपने प्रदर्शन से तगड़ी सुर्खियां बटोरी। इसके बाद उन्होंने कई छोटे-बड़े टूर्नामेंट खेलते हुए अपने करियर को आगे बढ़ाया। साल 2021 में श्रेयंका पाटिल उस वक्त चर्चा में आई। जब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी जबरदस्त गेंदबाजी और बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

श्रेयंका पाटिल एक आक्रामक गेंदबाज है। जो ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। इसके अलावा उन्हें बल्लेबाजी में भी ख्याति प्राप्त है। जब भी टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत पड़ती है, श्रेयंका अपने बल्ले का जलवा दिखाती है। 

श्रेयंका पाटिल का प्रदर्शन और उपलब्धियां

  1. श्रेयंका पाटिल ने कर्नाटक की ओर से खेलते हुए अपने करियर की शुरुआत की।
  2. साल 2022 में श्रेयंका पाटिल को यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला। 
  3. साल 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल होते हुए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।
  4. साल 2023 WPL ऑक्शन में आरसीबी ने उनकी बेस कीमत 10 लाख पर खरीदा।
  5. जून 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित महिला एमर्जिंग एशिया कप T20 खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के तौर पर भी चुना गया। इस मैच में उन्होंने केवल 15 रन देकर 9 विकेट गिराए थे।
  6. WPL 2024 का अंतिम मुकाबला डीसी और आरसीबी के बीच खेला गया था। जिसमें श्रेयंका ने 3.3 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। और टीम को जीत दिलाई।
  7. WPL 2025 में श्रेयंका पाटिल RCB की ओर से खेलती नजर आएगी। 

श्रेयंका पाटिल सोशल मीडिया

श्रेयंका पाटिल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती है। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। जहां वह अपनी मैच प्रेक्टिस, क्रिकेट प्रदर्शन, रिवॉर्ड और हॉबीज से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती है। श्रेयंका पाटिल को क्रिकेट के साथ-साथ शूटिंग और राइडिंग का भी काफी शौक है। प्रियंका अपने आप को मेंटेन करने के लिए नियमित जिम जाती है।

श्रेयंका पाटिल नेटवर्थ

श्रेयंका पाटिल की नेटवर्क की बात करें तो साल 2025 के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 3.5 करोड़ बताई जाती है। जिसमें घरेलू क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस और WPL मिलने वाले कॉन्ट्रैक्ट शामिल है। इसके अलावा श्रेयंका पाटिल ने कई बड़े ब्रांड के साथ स्पॉन्सरशिप डील भी की है। जिससे उनकी कमाई में तगड़ा जाता हुआ है।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment