Sikandar Movie Story In Hindi: कर दिया पैसा बर्बाद ? कहाँ मात खा गए सल्लू मिया, रश्मिका संग नहीं जमा पाये जोड़ी

By: महेश चौधरी

On: Sunday, March 30, 2025 9:03 AM

Sikandar Movie Story In Hindi
Google News
Follow Us

Sikandar Movie Story In Hindi: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सलमान खान और रश्मिका मंदांना स्टारर सिकंदर फिल्म आज रिलीज कर दी गई है। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म के फर्स्ट शो हाउस फुल हुए है। पहला शो देखने वाले दर्शकों की ओर से फिल्म के रिव्यू भी सामने आ चुके हैं। फिल्म को लेकर मिलती प्रतिक्रिया मिल रही है। अगर आप भी यह फिल्म देखने की इच्छा रखते हैं तो पहले आपको इसके सिकंदर फिल्म रिव्यू पढ़ लेना चाहिए। वरना बाद में आपको पछतावा भी हो सकता है। चलिए सलमान खान फिल्म सिकंदर फिल्म रिव्यू जानते हैं।

सिकंदर फिल्म की कहानी (Sikandar Movie Story In Hindi)

फिल्म की शुरुआत हवाई यात्रा से होती है।  राजा संजय (सलमान खान) जिनको राजकोट की जनता भगवान के समान मानती है। फ्लाइट में वहां के मिनिस्टर का बेटा अर्जुन (प्रतीक बब्बर) एक महिला के साथ छेड़छाड़ी करता है. बिना किसी खौफ के राजा संजय अर्जुन को सबक सिखाते हैं। अब बेज्जती का बदला लेने के लिए मिनिस्टर के गुंडे सलमान खान के किरदार के पीछे पड़े जाते हैं।

संजय की पत्नी साईंश्री उनका शिकार बनती है। साईंश्री मरने के बाद भी तीन लोगों को अंगदान देकर उनका जीवन बचाती है। मिनिस्टर के गुंडे अब इन तीनों लोगों को भी खत्म करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। संजय इन तीनों लोगों को बचाने और अपनी पत्नी की हत्या का बदला लेने के लिए इन गुंडो को ढूंढ रहा है। इसी के साथ फिल्म की कहानी आगे बढ़ती जाती है।

सिकंदर मूवी रिव्यू इन हिंदी 

यह फिल्म डायरेक्टर एआर मुरुगदास के करियर की सबसे कमजोर फिल्म बताई जा रही है। फिल्म खत्म होने के बावजूद कई सवालों के जवाब नहीं मिल पाए। कहानी के प्लाट और स्क्रीनप्ले में भी कई गलतियां साफ देखी जा सकती है। कई सीन ऐसे जोड़े गए हैं जिनके बिना भी फिल्म में कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। असल में यह सीन फिल्म को लंबी बढ़ाने का काम करते हैं। फिल्म में इमोशनल सीन दर्शकों को इमोशनल करने की बजाय हँसाने जैसे लगते हैं और लॉजिक तो ढूंढने भी नहीं मिलेगा। आसान भाषा में फिल्म दर्शकों से कनेक्ट होने में नाकाम रही है।

गानों ने बचाई डूबती नांव

असल में सलमान खान की फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी फिल्म का एक्शन और गाने होते हैं। सिकंदर फिल्म में रश्मिका और सामान की जोड़ी में गानों को ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के गाना ज़ोहरा जबीन को फैन्स द्वारा खूब पसंद किया गया है. जिसे यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले है. और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फिल्म का बैकग्राउंड साउंड भी ठीक-ठाक है। जो फिल्म की स्थिति के अनुकूल है। हालांकि कुछ-कुछ सीन में यह भी बेस्वाद बन जाता है।

कलाकारों का प्रदर्शन कैसा है

संजय के किरदार में सलमान खान ने अपनी एक्टिंग स्टाइल में कुछ भी नयापन नहीं जोड़ा है। इसलिए वह अपने किरदार में पूरी तरह नहीं गुल-मिल सके। उनका एक्शन शानदार है। मगर उनकी कॉमेडी और डायलॉग दर्शकों को हंसाने में नाकाम साबित हुए हैं। रश्मिका मंडाना को काफी कम स्क्रीन समय मिला है। बावजूद इसके उनकी परफॉर्मेंस सुपर है। इनके अलावा शरमन जोशी अपने किरदार में पूरी तरह से फिट नहीं बैठते। प्रतिक गब्बर किशोर कुमार और सत्यराज को भी अपने किरदार में जीने में थोड़ी मुश्किलें आई है। जिसके चलते फिल्म पावरफुल बनने के बजाय बनावटी लगने लगती है। 

सिकंदर फिल्म देखनी चाहिए या नहीं

अगर आप सलमान खान और रश्मिका मंडाना के फैन है तो आप यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखकर इसका आनंद उठा सकते हैं। हालांकि फिल्म के कमजोर पहलुओं को नजअंदाज करना होगा। फिल्म करीब 150 मिनट लंबी है। इसलिए यह फिल्म आपको उबा भी सकती है। बाकी फिल्म के गाने और एक्शन आपका अच्छा मनोरंजन करेंगे।

Leave a Comment