Singham Again Trailer Review in Hindi: रोहित शेट्टी कॉप यूनीवर्स की आगामी फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज़

By: khabardaari.com

Last Update: October 7, 2024 4:14 PM

Singham Again Trailer Review in Hindi
Join
Follow Us

Singham Again Trailer Review in Hindi: डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉप यूनीवर्स की तीसरी फिल्म यानी सिंघम अगेन का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जिसमें जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी का मसालेदार तड़का लगाया गया है। फिल्म के ट्रेलर से फिल्म की कहानी और लगभग सभी अहम किरदारों की जानकारी सामने आ चुकी है। ट्रेलर 4 मिनट 58 सेकंड का है। जो अब तक का सबसे बड़ा ट्रेलर माना जा रहा है। हालांकि ट्रेलर देखते समय दर्शक इसमें इतने खो जाते हैं, कि उन्हें यह जरा भी लंबा नहीं लगता। आईए जानते हैं सिंघम अगेन फिल्म का ट्रेलर कैसा है और यह फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

सिंघम अगेन कास्ट

सिंघम अगेन फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। इनके अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, विकी कौशल, अर्जुन कपूर,।जैकी श्रॉफ, श्वेता तिवारी, दयानंद शेट्टी और आशुतोष राणा जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक मल्टी स्टार फिल्म होगी। जो कहीं फिल्मों के किरदारों को एक साथ पर्दे पर दिखाएगी।

सिंघम अगेन फिल्म ट्रेलर 

फिल्म के ट्रेलर को रामायण से काफी हद तक जोड़ा गया है। जिसकी शुरुआत अजय देवगन करीना कपूर और उनके बेटे की वार्तालाप से होती है। करीना कपूर कहती है कि कल उनकी रामायण में भगवान श्री राम को 14 वर्ष का वनवास होने वाला है। जिस पर सवाल खड़ा करते हुए उनका बेटा पूछता है कि क्या ऐसा भी कुछ हुआ था? या सिर्फ एक कल्पना है। इसके बाद वह करीना कपूर (मां) से कहता है कि कल को आपको कोई रावण टाइप का विलन उठा ले जाए, तो पापा आपके लिए क्या करेंगे।

उसके बाद अजय देवगन की दमदार डायलॉग डिलीवरी होती है। वह कहते हैं कि गूगल पर सर्च कर ले बाजीराव सिंघम… तुझे पता चल जाएगा तेरा बाप क्या चीज।

ट्रेलर से ऐसा मालूम पड़ता है, कि करीना कपूर को कोई विलन किडनैप कर लेगा। जिसको बाजीराव ढूंढने की कोशिश करेंगे। जिस तरह भगवान श्री राम ने सीता मां को ढूंढा था। वही लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए फिल्म में टाइगर श्रॉफ के एंट्री होती है। जो अपनी जबरदस्त स्टंट बाजी और एक्शन का तड़का लगाकर ट्रेलर को और ज्यादा दिलचस्प बनाते हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर दो विलन होने वाले हैं। हालांकि अर्जुन कपूर का किरदार थोड़ा बहुत कमजोर नजर आता है। मगर जैकी श्रॉफ अपने भीड़ू अंदाज मे नजर आयेंगे।

सीआईडी फिल्म के दया यानी Dayanand Shetty (दयानन्द शेट्टी) की भी फिल्म में भूमिका है। जो दीपिका पादुकोण के साथ पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे।

ट्रेलर से जानकारी मिलती है की फिल्म में सूर्यवंशी और सिंबा फिल्म के किरदारों को भी जगह दी गई है। फिल्म के सीन काफी सस्पेंस बनाते हैं। जो दर्शकों को फिल्म देखने को मजबूर करेंगे। ओवरऑल ट्रेलर में हेलीकॉप्टर, फायरिंग, समुद्र का एरियल व्यू और बड़े-बड़े कंटेनरों के बीच एक्शन का तड़का हर किसी को पसंद आया है। जिसे केवल 6 घंटे में ही 6 मिलियन से ज्यादा दर्शक मिल चुके हैं।

दर्शकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया

लोगों को सिंघम अगेन का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। खासकर ट्रेलर को रामायण से जोड़ते हुए जिस तरीके से पेश किया गया है, वह हर किसी का ध्यान खींच रहा है। फिल्म में कई सारे कैमियो रोल होंगे। एक यूजर ट्रेलर देख कर लिखता है कि “1 नवंबर का इंतजार रहेगा” जबकि ज्यादातर लोगों नेट्रेलर के कुछ खास डायलॉग का जिक्र किया है।

  1. जब अजय देवगन अपने बेटे से कहते हैं कि गूगल पर सर्च करना बाजीराव सिंघम तुझे पता चलेगा तेरा बाप क्या चीज है।
  2. दूसरा डायलॉग भारत की यह परम्परा रही है कि जब-जब सीता मां का हरण हुआ है। तब तब लंका जली है।
  3. तेरे सामने जो खड़ा है, वह महात्मा गांधी का आदर जरूर करता है। मगर पूजता छत्रपति शिवाजी महाराज को है।

सिंघम अगेन कब रिलीज़ होगी

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन मे और रिलायंस एंटरटेनमेंट, अजय देवगन फिल्म्स और जिओ स्टूडियोज के सहयोग से तैयार की गई सिंघम अगेन फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। इसके कुछ समय बाद फिल्म को OTT पर भी रिलीज किया जाना तय हो चुका है।

Rohit Shetty Cop Universe की अन्य फ़िल्में

जैसा की सिंघम अगेन Rohit Shetty Cop Universe की अगली फ़िल्म है। इससे पहले सिंघम (2011), सिंघम रिटर्न (2014), सिंबा (2018) और सूर्यवंशी साल 2021 में रिलीज हो चुकी है. यह चारों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल हुई है। अब देखना यह बाकी है कि सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी।

Leave a Comment