स्मृति मंधाना क्रिकेट करियर: भाई को देख जगा क्रिकेट खेलने का जूनून, 9 साल की उम्र में खेला था पहला मैच

एक समय था जब क्रिकेट को केवल पुरुषों का खेल माना जाता था। मगर समय में परिवर्तन के साथ महिलाओं ने भी खेल में अपनी भागीदारी निभाई। पिछले दो दशक के रिकार्ड को देखा जाए तो महिलाओं ने कई कदमों पर पुरुषों से भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला या पुरुष टीम की सबसे कम उम्र की कप्तान रह चुकी है। हालही स्मृति मंधाना ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को WPL 2024 का खिताब दिलाया है। आइए जानते हैं स्मृति मंधाना कौन है? और स्मृति मंधाना क्रिकेट करियर की शुरुआत कैसे हुई?

कौन है स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था। करीब 2 सालों के बाद ही उनके माता-पिता महाराष्ट्र के सांगली के माधव नगर में रहने लगे। जहां उनका पूरा बचपन बीता। स्मृति के पिता श्रीनिवास एक केमिकल डिस्ट्रीब्यूटर और माँ स्मिता गृहणी है। स्मृति के भाई का नाम श्रवण है। जो बैंक में नौकरी करते हैं। 

स्मृति का और क्रिकेट का पारिवारिक रिश्ता है। उनके पिता श्रीनिवास जिला स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। जबकि उनके भाई श्रवण ने भी महाराष्ट्र अंदर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। परिवार का क्रिकेट गहरा रिश्ता होने के कारण स्मृति ने भी बल्ला पकड़ लिया।

पिता और भाई क्रिकेट में करियर नहीं बना सके। इसलिए उन्होंने स्मृति मंधाना को आगे बढ़ाने की ठानी और हर कदम पर साथ दिया। स्मृति अपने भाई श्रवण के साथ हमेशा प्रैक्टिस ग्राउंड पर जाती थी। जहां से उनके मन में क्रिकेट के प्रति जुनून पैदा हुआ।

स्मृति मंधाना क्रिकेट करियर की शुरुआत

श्रवण के जूनियर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जब उनकी तस्वीर समाचार पत्रों में छपने लगी तो स्मृति अपने भाई की खबरों को अखबार से काटकर अपने पास रख लेती थी। धीरे-धीरे स्मृति ने यह तय कर लिया कि उसे अब अपना करियर क्रिकेट में ही बनाना है। इसलिए स्मृति ने सांगली के एक जूनियर स्टेट ट्रेनर कोच अनंत तांबवेकर से प्रशिक्षण लेना शुरू किया।

स्मृति मंधाना 9 साल की उम्र में किया डेब्यू 

स्मृति मंधाना जब 9 साल की थी, तब उन्होंने महाराष्ट्र की ओर से अंडर-15 में भाग लिया था। विपक्षी टीम पर हावी होने के बाद इन्हें 11 साल की उम्र में ही अंडर-19 स्टेट टीम में शामिल कर लिया गया।

  • स्मृति के लिए साल 2013 काफी खास रहा। 5 अप्रैल 2013 को वडोदरा में बांग्लादेश की महिला टीम के खिलाफ स्मृति ने T20 मैच में भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। इस दौरान स्मृति की उम्र मात्र 16 साल थी। इस मैच में स्मृति ने 36 गंदे खेल कर 39 रन बनाए थे। जो सर्वोच्च स्कोर है। स्मृति ने टीम को 10 रन से जीतने और सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने में भी अहम भूमिका निभाई।
  • 5 दिनों के अंतराल के बाद 10 अप्रैल को स्मृति ने अहमदाबाद में बांग्लादेश के खिलाफ अपना एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला। जिसमें स्मृति ने 35 गेंद में 25 रन बनाए थे।
  • इंटर स्टेट अंडर-19 वनडे प्रतियोगिता के दौरान स्मृति ने वडोदरा के एलेम्बिक क्रिकेट ग्राउंड में गुजरात के खिलाफ खेलते हुए केवल 150 गेंद में ही 244 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके बाद स्मृति किसी भी स्तर पर 50 ओवर के क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बनी।
  • 13 अगस्त 2014 को इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ वर्म्सले में टेस्ट क्रिकेट के दौरान स्मृति ने पहली पारी में 22 और दूसरी पारी में 51 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।
  • स्मृति ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। जिसमें स्मृति ने 109 गेंद में 102 रन बनाए थे। इस सीजन में उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उनको आईसीसी महिला टीम ऑफ द ईयर भी चुना गया। 
  • साल 2017 में स्मृति ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में टीम को फाइनल में पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि भारत इंग्लैंड से 9 रनों के अंतर से हार गया।
  • स्मृति ने साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 24 गेंद में ही अर्धशतक बनाया और 2022 में राष्ट्रीय मंडल खेल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ इस रिकार्ड को तोड़ते हुए 23 गेंद में अर्धशतक जड़ा।

स्मृति मंधाना की बेमिसाल उपलब्धियाँ

  • ICC महिला क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2 बार जीतने वाली दूसरे क्रिकेटर है. (पहली-एलिसे पेरी)
  • स्मृति मंधाना न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के साथ महिला क्रिकेट में संयुक्त रूप से T20I में अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज हैं। जिन्होंने यह कारनामा केवल 18 गेंद में करके दिखाया है।
  • T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक (23 गेंद) लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज।
  • T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3,000 रन बनाने वाली दूसरी और तीसरी भारतीय महिला बल्लेबाज का खिताब स्मृति मंधाना के नाम है।
  • वनडे मैच में लगातार 10 पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर है। 
  • 50 ओवर में दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज का खिताब स्मृति मंधाना के नाम है। 
  • स्मृति मंधाना ने साल 2022 में राष्ट्रीय मंडल खेल में रजत पदक जीता था। 
  • साल 2023 में एशियन गेम्स में स्मृति ने स्वर्ण पदक जीता। 
  • WPL 2024 में स्मृति मंधाना ने बतौर कप्तान जीत हासिल की।
Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment