Sohum Shah Crazxy Movie Review: तुम्बाड़ के बाद क्रेजी से मचाया ग़दर, फिल्म देखने से पहले जानले क्या है ट्विस्ट और सस्पेंस

By: महेश चौधरी

Last Update: February 28, 2025 11:45 AM

Sohum Shah Crazxy Movie Review
Join
Follow Us

गिरीश कोहली द्वारा निर्देशित Crazxy (क्रेजी) फिल्म ने थियेटर्स में दस्तक दे दी है। जिसमें सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई है। सोहम शाह आखिरी बार तुम्बाड फिल्म में नजर आए थे। जिसमें उनकी बेहतरीन एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। Crazxy फिल्म भी फैंस की उम्मीदों पर एकदम खरी उतरती है। अगर आप भी यह फिल्म देखने की इच्छा जाता रहे हैं तो आपको पहले Crazxy Movie Review पढ़ लेने चाहिए।

क्रेजी फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प और सस्पेंस से भरपूर है। जिसमें शोहम शाह ने अभिमन्यु सूद का किरदार निभाया है। जो एक सर्जन है। अभिमन्यु की 16 साल की बेटी है। अभिमन्यु को एक अनजान नंबर से कॉल आता है। यह कॉल उसकी बेटी के अपहरण कर्ताओं का था। जो उसे छोड़ने के बजाय 5 करोड़ की मांग कर रहे हैं। 

यहां से फिल्म की कहानी गहरे सस्पेंस और रोमांस से भरपूर बन जाती है। क्योंकि अभिमन्यु के पास 5 करोड़ का इंतजाम करने के लिए केवल शाम तक का समय है। बीतता हर पल अभिमन्यु में खौफ बढ़ाने का काम करता है। इसी के साथ दर्शकों में भी टेंशन बढ़ती जाती है। अभिमन्यु 5 करोड़ का इंतजाम कैसे करेगा? और क्या उसे उसकी बेटी सही सलामत मिलेगी? यह सस्पेंस रखते हुए आप यह फिल्म देखने जा सकते हैं।

Sohum Shah Crazxy Movie Review

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले है। गिरीश कोहली ने एक शानदार क्राइम थ्रिलर तैयार की है, जिसमें फैंस को जबरस्त थ्रिल, टेंशन और एड्रेनालिन रश मिला है। 

फिल्म का फर्स्ट हाफ तेज है और हर मोड़ पर नए ट्विस्ट लाता है। हालांकि, सेकंड हाफ में थोड़ी गिरावट आती है, लेकिन क्लाइमैक्स बेहद शानदार है। बैकग्राउंड स्कोर भी जबरदस्त है। जो हर सीन को और ज्यादा प्रभावशाली बनाता है। सिनेमैटोग्राफी भी एकदम लाजवाब है। कुल मिलाकर केवल 93 मिनट की यह फिल्म दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध करने में सफल हुई है। जिसे दर्शक कभी नहीं भूलने वाले।

कलाकारों का अभिनय कैसा है?

सोहम शाह ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशंस बेहतरीन हैं, जो मूवी को और प्रभावी बनाते हैं। बाकी सह-कलाकारों में निमिषा सजयन, टीनू आनंद और शिल्पा शुक्ला ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिल्म पूरी तरह से सोहम शाह के कंधों पर ही टिकी हुई है।

फिल्म देखें या नहीं?

अगर आप क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कहानियों के शौकीन हैं, तो ‘Crazxy Movie’ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी शानदार स्टोरी, जबरदस्त ट्विस्ट्स और सोहम शाह की दमदार एक्टिंग इसे देखने लायक बनाती है। हां, कुछ जगहों पर फिल्म धीमी लग सकती है, लेकिन अलगे ही सीन में जबरदस्त ट्विस्ट मिलता है.

Leave a Comment