अब गूगल में खेले Squid Game Red Light Green Light, जानें क्या है गेम के नियम

26 दिसंबर 2024 को फेमस वेब सीरीज Squid Game 2 को आधिकारिक तौर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। जो लोगों को खूब पसंद आई है। इसके साथ ही गूगल ने भी गूगल सर्च रिजल्ट में Squid Game Red Light Green Light लॉन्च किया है। जिसे खेलकर Squid Game सीजन 2 का अनुभव ले सकते हैं। इसके नियम भी वेब सीरीज के नियमों की तरह ही है। जिसमें पयूजर को 6 करैक्टर मिलेंगे। कोई भी हिलता हुआ करैक्टर डॉल की नजर में आने पर वह खेल से बाहर (अदृश्य) हो जाएगा।

Google Squid Game Red Light Green Light

गूगल के स्क्विड गेम रेड लाइट ग्रीन लाइट को खेलने के लिए आपको किसी भी डिवाइस (एंड्रॉयड, डेस्कटॉप या टैबलेट)  में गूगल में Squid Game सीजन 2 सर्च करना है। थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करने के बाद आपको तीन आकृतियां के साथ बुरे रंग के गेमपैड का आइकन दिखाई देगा। उसपर क्लिक करें।

अब आपको स्क्रीन पर वेब सीरीज की गुड़िया जिसका नाम यंग-ही है. वह और खिलाड़ी के तौर पर 6 कैरेक्टर नजर आएंगे। आपको इन छह खिलाड़ियों में से कोई भी एक खिलाड़ी जिंदा बचाते हुए यंग-ही के पैरों के नीचे खींची हुई लाइन को तक पहुँचाना होगा। 

Google Squid Game Red Light Green Light कैसे खेले 

यह गेम खेलने के लिए इसके नियम भी समझना बेहद जरूरी है। जो लगभग वेब सीरीज के नियमों के समान ही है।

  • स्क्रीन पर दो आकृतियां ग्रीन गोला और X रेड बटन दिखाई देंगे।
  • ग्रीन गोले पर क्लिक करने पर ये 6 कैरेक्टर/खिलाड़ी चलने लगेंगे। जबकि X रेड बटन पर क्लिक करने पर ये रुक जाएंगे।
  • वेब सीरीज की तरह यंग-ही के गाना गाने पर आपको आगे बढ़ाना है। और गाना खत्म करके पीछे मुड़ने से पहले रुक जाना है। कोई भी खिलाड़ी यंग-ही की नजर में हिलता हुआ डिटेक्ट होगा, तो वह खिलाड़ी आउट होकर अदृश्य हो जाएगा।
  • सभी खिलाड़ियों की चलने की गति अलग-अलग है। आपको गेम जीतने के लिए किसी भी एक खिलाड़ी को लाइन तक पहुंचाना होगा।
Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment