SRK Upcoming Movies 2025: शाहरुख खान बनेंगे अब बॉक्स ऑफिस के रियल किंग, आनें वाली है कई दमदार फिल्में

By: महेश चौधरी

Last Update: January 2, 2025 10:39 AM

SRK Upcoming Movies 2025
Join
Follow Us

SRK Upcoming Movies 2025: साल 2023 में आखिरी बार जवान और पठान फिल्म के साथ बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर फैंस का मनोरंजन किया था। जिसके बाद 2024 शाहरुख खान के प्रशंसकों को मायूस कर गया। पिछली साल शाहरुख की एक भी फिल्मी रिलीज नहीं हुई। मगर 2025 में किंग खान की बिग बजट फिल्म रिलीज होने की खबरें है। जिसका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। आइये जानते है शाहरुख खान की आगामी फिल्म कौन-सी है?

बाप-बेटी मचाएंगे धमाल (SRK Upcoming Movies 2025)

शाहरुख खान वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त है। यह फिल्म फेमस डायरेक्टर सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित है। जिसके माध्यम से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में अपनी नई शुरुआत करने वाली है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। जो अपराध और नैतिकता के मुद्दों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। फिल्म प्रोडक्शन स्टेज से गुजर रही है। जिसकी शूटिंग भारत के साथ-साथ विदेशी लोकेशंस पर भी की जा रही है।

क्या है किंग फिल्म की कहानी

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक फिल्म में शाहरुख खान ने एक हत्यारे की भूमिका निभाई है। जो अपने मिशन के दौरान एक युवा महिला (सुहाना खान के किरदार) से मिलता है। दोनों की यह मुलाकात यादगार बनती है और लगातार घटनाओं की एक श्रृंखला के बाद दोनों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म में शाहरुख खान और सुहाना खान मुख्य भूमिका में होंगे। और विलेन के तौर पर अभिषेक बच्चन के होने की खबरें हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। किंग फिल्म की कास्ट में विदेशी कलाकारों को भी शामिल किया गया है।

शाहरुख खान किंग मूवी रिलीज डेट

शाहरुख खान की किंग फिल्म को 2025 के अंत तक रिलीज करने की घोषणा की गई थी। मगर फिल्म प्रोडक्शन काम देरी से शुरू होने के कारण संभावना बनती नजर आ रही है कि यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। यानी 2025 में शाहरुख खान की कोई फिल्म नहीं आने वाली। शाहरुख खान फिल्म को बेहतर बनाने पर फोकस करते हैं ना कि ज्यादा फिल्में रिलीज करने पर। जैसा पिछली बार हुआ है। 4 साल के कम बैक के बाद उन्होंने जवान और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है।

जवान 2 

एटली निर्देशित जवान की अपार सफलता के बाद जवान 2 भी सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एटली जवान 2 की कहानी पर काम कर रहे हैं। जिसमें रिद्धि डोगरा द्वारा अभिनीत कावेरी अम्मा के किरदार की बैक स्टोरी दिखाई जा सकती है। हालांकि शाहरुख खान ने एक मीडिया इंटरव्यू में जवान 2 को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में साफ मना कर दिया था कि जवान 2 पर फिलहाल नहीं आएगी। अगर मीडिया रिपोर्ट्स सही साबित होती है, तो यह फिल्म संभावित रूप से 2026 में रिलीज हो सकती है।

पठान 2 

पठान फिल्म में शाहरुख खान ने रॉ एजेंट की भूमिका निभाई थी। जिसमें उनके साथ रुबीना के किरदार में दीपिका पादुकोण ने कदमताल किया। फिल्म जबरदस्त ब्लॉकबस्टर रही थी। अब पठान 2 की भी आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। जो फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज से गुजर रही है। यह फिल्म पठान फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगी।

Lion (शाहरुख खान और नयनतारा) 

शाहरुख खान की आगामी फिल्मों की सूची में लायन फिल्म का नाम भी शामिल है। जो दिसंबर 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह एक हिंदी ड्रामा फिल्म होगी। जिसका डायरेक्शन एटली कुमार करेंगे।

Leave a Comment