SSMB29 Movie Release Date: राजमौली जल्द करेंगे धमाका, महेश बाबू – पृथ्वीराज सुकुमारन और बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बना रहे है फिल्म

By: महेश चौधरी

Last Update: March 21, 2025 9:22 AM

SSMB29 Movie Release Date
Join
Follow Us

फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली अपनी आगामी फिल्म SSMB29 को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही हर कोई फिल्म को लेकर उत्साहित हो रहा है। इस फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार केंद्र भूमिका में होंगे। फिल्म की कहानी काशी की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई है। जिसमें रोमांचक फॉरेस्ट एडवेंचरी का तड़का लगाया जाएगा। चलिए SSMB29 Movie Release Date और अन्य खास जानकारी जानते हैं।

SSMB29 मूवी कास्ट और क्रू

SSMB29 Movie में सुपरस्टार महेश बाबू (हीरो), पृथ्वीराज सुकुमारन (विलेन) और फीमेल लीड एक्ट्रेस के रूप में प्रियंका चोपड़ा नजर आएगी। इसके अलावा फिल्म में साउथ के कई बड़े कलाकार सहायक भूमिका में अभिनय करने वाले हैं। फिल्म की कहानी विजेंद्र प्रसाद द्वारा लिखी गई है। जबकि फिल्म के निर्माता के एल नारायण है। फिल्म का डायरेक्शन एसएस राजामौली करेंगे। जो पहले भी इसी तरह RRR, मगधीरा, ईगा और बाहुबली फ्रेंचाइजी जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं।

काशी में सजी है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी को फिलहाल गुप्त रखा गया है। हालांकि कहानी की थीम सामने आ चुकी है। काशी जो अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। कहानी में काशी को केवल स्थान नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण पहलू के रूप में भी दिखाया जाएगा। राजामौली हमेशा ही हाइब्रिड मिजाज की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में भी दोहरे पहलुओं को दिखाएंगे। साथ ही शांति नदियां, आकर्षक गुफाएं और घने जंगल सहित कई प्राकृतिक स्थलों को भी इस फिल्म में अद्भुत तरीके से पेश किया जाएगा।

SSMB29 Movie Release Date

राजामौली की इस आगामी फिल्म के टाइटल की फिलहाल घोषणा नहीं हुई है। इसे अस्थाई रूप से SSMB29 के नाम से जाना जा रहा है। जल्द ही फिल्म के टाइटल की घोषणा की जाएगी। जिसके साथ ही रिलीज डेट से भी पर्दा उठ सकता है। मौजूदा समय में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक फिल्म 2027 की गर्मियों में रिलीज हो सकती है। बाकी दर्शकों को इसके लिए लंबा चौड़ा इंतजार करना होगा।

Leave a Comment