Stree 2 OTT Release: सिनेमा के बाद इस OTT प्लेटफार्म पर मचाएगी बवाल

By: khabardaari.com

Last Update: August 24, 2024 9:30 AM

Stree 2 OTT Release
Join
Follow Us

Stree 2 OTT Release: 15 अगस्त को रिलीज हुई स्त्री 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है। बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी सफलता पाने के बाद दर्शक Stree 2 OTT Release Date का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिन लोगों ने इसे सिनेमाघर में देखा है। वह इसे दोबारा ऑनलाइन देखना पसंद करेंगे। ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और अब सभी को इसका ओटीटी रिलीज का इंतजार है।

Stree Franchise

स्त्री मूवी का पहला भाग 31 अगस्त 2018 को रिलीज किया गया था। जिसका बजट मात्र 25 करोड़ था। फिल्म ने लगभग 181 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई करके बड़ी सफलता हासिल की थी. स्त्री और स्त्री 2 दोनों ही फिल्मों का डायरेक्शन अमर कौशिक द्वारा किया गया है। स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आए और साथ ही फिल्म में वरुण धवन और अक्षय कुमार ने कैमियो रोल किया है। 

फिल्म का ओपनिंग डे जबर्दस्त रहा। फिल्म ने रिलीज के 2 दिनों के अन्दर ही 35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इसकी कमाई का आंकड़ा लगभग 400 करोड़ पार कर चुका है। जिसके बाद यह इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। 

यह एक मिक्सड फिल्म है। जिसमें एक्शन, रोमांस, ड्रामा, रहस्य और भारतीय लोक कथाओं का मिश्रण देखने को मिलता है। मूल रूप से फिल्म की थीम हॉरर जॉनर है। जिसमें फिल्म का केंद्र बिंदु एक सरकटा नाम का भूत है। जो महिलाओं को अपना शिकार बनाता है। फिल्म देखने में काफी दिलचस्प और सस्पेंस से भरपूर है।

Stree 2 OTT Release

स्त्री 2 ओटीटी रिलीज से जुडी जानकारी मिल रही है, कि इसके डिजिटल राइट्स प्राइम विडियो के पास है। इसे जल्द ही प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। जिसके चलते इसे OTT पर रिलीज करने में थोड़ा समय लग सकता है। मगर यह फिल्म सितंबर के तीसरे वीक तक OTT पर रिलीज किया जाना तय है।

Leave a Comment