Thalapathy Vijay Goat Movie ने की बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई फिर क्यों ले रहे हैं सिनेमा से सन्यास

Thalapathy Vijay Goat Movie: साउथ सुपरस्टार विजय की GOAT बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। GOAT ने शानदार ओपनिंग के साथ दूसरे दिन भी बंपर कमाई की है। फिल्म ने नॉन हॉलीडे पर सिनेमाघरों में दस्तक दी है। मगर फिर भी सिनेमाघर हाउसफुल हो रहे हैं। यह विजय के फिल्मी करियर के अंतिम पड़ाव की फिल्म है। जिसके चलते फैन इसे सिनेमा में देखने का मौका नहीं गवाना चाहते हैं। आईये GOAT की कमाई के ताजा आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

GOAT Box Office Collection

थलापति विजय की GOAT फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थीं। यह एक एक्शन साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। पहले ही दिन फिल्म ने 40 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी लगभग 24.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को लगभग 15,00 स्क्रीन पर दिखाया गया है।

फिल्म GOAT (Greatest of All Time)
रिलीज़ डेट 05/09/2024
फर्स्ट डे कलेक्शन 40cr
2nd डे कलेक्शन 24.75cr
कुल कलेक्शन 65cr
मूवी बजट 400cr
डायरेक्टर वेंकट प्रभु और जोसफ विजय

हालांकि साउथ का इतना बड़ा सुपरस्टार होने के बावजूद फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़ का स्तर छूने में असफलता दिखाई। जो विजय के साथ-साथ फिल्म मेकर्स के लिए एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है।

GOAT में दिखी MS धोनी की झलक

फिल्म न सिर्फ विजय के कारण बल्कि इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चलते भी काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल फिल्म मे एक सीन ऐसा है, जिसमें एमएस धोनी को सीएसके की जर्सी में क्रिकेट स्टेडियम में उतरते दिखाया गया है। फिल्म में MS धोनी की मौजूदगी एक बड़ी उपलब्धि है। जिसे देखने के लिए फैंस क्रेजी हो रहे हैं। 

विजय ने लीड रोल के लिए थे 2 करोड़ चार्ज (Vijay Charge For GOAT Movie)

बता दे, यह फिल्म लगभग 400 करोड़ की बजट में तैयार की गई है। जिसका डायरेक्शन वेंकट प्रभु द्वारा किया गया है। इसमें विजय के साथ मीनाक्षी चौधरी ने लीड रोल निभाया है। थलापति विजय आमतौर पर किसी भी फिल्म के लिए लगभग 50 से 60 करोड रुपए चार्ज करते हैं। मगर ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम फिल्म के लिए विजय ने 200 करोड़ चार्ज किए हैं। जो फिल्म के कुल बजट का लगभग 50% बनता है। यह चार्ज उन्होंने फिल्म में डबल रोल होने के चलते लिया है। इसके बाद वह भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं।

सिनेमा छोड़ राजनीति में रखेंगे कदम

कुछ समय पहले ही सुपरस्टार विजय ने फिल्मी दुनिया से अलविदा लेने की घोषणा की थी। इसके बाद वह राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम भी उजागर कर दिया है। विजय ‘तमिलागा वेत्री कझगम’ पॉलीटिकल पार्टी के साथ अपना पॉलीटिकल करियर शुरू करेंगे। हालांकि वह 2024 के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मगर 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुके हैं।

उनकी “थलापति 69” फिल्म आखिरी फिल्म होगी. जिसकी घोषणा काफी समय पहले ही की जा चुकी है। यह फिल्म एटली कुमार द्वारा डायरेक्ट की जाएगी। विजय और एटली “तेरी और गिल” और “मार्शल”.जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment