The Bluff Cast Name List: प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगे ये हॉलीवुड कलाकार

By: khabardaari.com

December 28, 2025

The  Bluff Cast Name List

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म The Bluff की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में हो रही है. यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी. जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ कार्ल अर्बन लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म का डायरेक्शन फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा किया जा रहा है। जिसकी कहानी बल्लारिनी द्वारा लिखी गई है।

The Bluff Movie Star Cast

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, साफिया ग्रेस ओकले-ग्रीन, वेदांतेन नायडू, जॉर्डन मूनी, ग्रेग हटन, सचिन जोआब, कार्ल अर्बन, पचारो म्ज़ेम्बे, और गिदोन म्ज़ेम्बे अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग पूरी हो चुकी है। जिसे अमेजॉन MGM स्टूडियो द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। यह फिल्म अमेजॉन प्राइम पर उपलब्ध होगी।

The Bluff Movie Story

फिल्म की स्टोरी क्या होगी इसे पूरी तरह से गुप्त रखने की कोशिश की गई हैं। मगर खबरों के मुताबिक फिल्म में प्रियंका चोपड़ा 19वीं सदी में कैरेबियन की एक पूर्व महिला समुद्री डाकू का क़िरदार निभाएगी। जो अपने परिवार की रक्षा करने की कोशिश करती है। मगर उसके द्वारा किए गए गलत काम उसे कई बड़ी मुसीबतों में डाल देते हैं। फिल्म की शूटिंग केमैन आइलैंड्स के इर्द-गिर्द मौजूद शानदार दृश्य को कवर करते हुए की जा रही है. इसके अलावा फिल्म विलेज रोड शो स्टूडियो में भी फिल्माई जाएगी. जिसमें पानी की बड़ी टंकियां और गांव का खूबसूरत नजारा दिखाया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्में साल 2025 तक रिलीज होने के आसार रखती है।

शूटिंग सेट से प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें

कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के शूटिंग सेट से एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उनके गले और माथे पर कई चोटों के निशान थे। ये चोटें उन्हें फिल्म के एक्शन फाइट सीन शूट करने के दौरान आई थीं। जिसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा था ब्लडी फन टाइम ऑफ द ब्लफ़। 
वर्क फ़्रंट की बात करे तो प्रियंका the bluff के आलावा और भी कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जिनमें जॉन सीना अभिनीत एक्शन-कॉमेडी हेड्स ऑफ स्टेट और इदरीस एल्बा का नाम मुख्य रूप से शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड हिट मूवीज

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2017 में बेवॉच फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। जो एक लोकप्रिय टेलीविजन शो की रिमेक फिल्म थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ ड्वेन जॉनसन ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म दर्शकों को जबरदस्त लगी। जिसके बाद उन्होंने हॉलीवुड से कई बेहतरीन फिल्में दी हैं । जिनमें स्काई इज पिंक (2019), द व्हाइट टाइगर (2021), मैट्रिक्स रिज़रेक्शन्स (2021), लव अगेन जैसी कई हिट फिल्मों का नाम शामिल है।

सभी लेख पढ़ें