दिल्ली फाइल्स फिल्म का टीजर आउट – वही डायरेक्टर वही कलाकार लेकिन अब बारी दिल्ली की, जानिए कब होगी दिल्ली फाइल्स रिलीज

विवेक रंजन अग्निहोत्री की आगामी फिल्म दिल्ली फाइल्स का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जो द कश्मीर फाइल्स की तरह ही देश की एक भयानक घटना को पर्दे पर दिखाने का काम करेगी। दिल्ली फाइल्स का टीजर देख दर्शकों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। आइये जानते हैं दिल्ली फाइल्स फिल्म का टीजर कैसा है? और यह फिल्म कब तक रिलीज होगी।

दिल्ली फाइल्स द बंगाल चैप्टर के टीजर ने फैलाई सनसनी

विवेक अग्निहोत्री हमेशा से ही बिना किसी खौफ के देश के सबसे संवेदनशील मुद्दों को उकेरने का काम करते आए है। इस बार अग्निहोत्री दिल्ली फाइल्स द बंगाल चैप्टर के साथ इंडिपेंडेंस-डे के दिन धमाल मचाने के लिए कमर कर चुके हैं। फिल्म का टीजर काफी जबरदस्त है। जिसकी शुरुआत मिथुन चक्रवर्ती से होती है। मिथुन चक्रवर्ती को एक ऐसे बूढ़े और लाचार व्यक्ति के किरदार में दिखाया गया है। जो संभवतः इन दंगों में काफी ज्यादा प्रताड़ित किया गया है।

मिथुन दादा धीमी गति से आगे बढ़ते हुए संविधान की प्रस्तावना सुनाते हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों के सस्पेंस को बढ़ाने का काम करता है। टीजर के अंत में वह एक दीवार के सहारे लेट जाते हैं। दीवार पर तिरंगे में लिपटे हुए एक महिला की तस्वीर है। गौर से देखने पर पता चलता है कि महिला की तस्वीर के बगल में एक और व्यक्ति की तस्वीर है। यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के आइकॉन से जुड़ी हुई है। जो सीधे रूप से आज की इस युवा पीढ़ी को रिप्रेजेंट करती है।

दिल्ली फाइल्स द बंगाल चैप्टर फिल्म की कहानी क्या होगी

अग्निहोत्री की यह फिल्म साल 1946 में हुई “द ग्रेट कोलकाता किलिंग” घटना पर आधारित होगी। जिसने गुलाम भारत को तगड़ा झटका दिया था। इस भयानक दंगे में लगभग 5000 लोगों ने अपनी जान गवा दी थी और सैकड़ो लोग बगर हो गए थे। मुस्लिम लीग ने हिंदू इलाकों की पानी और राशन आपूर्ति को बंद कर दी थी। ताकि जो हिंदू बच गए वह भूखे-प्यासे मर जाए। फिल्म इसी घटना को केंद्र में रखकर मनोरंजित तरीके से तैयार की जाएगी। जिसका हर कोई इंतजार कर रहा है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के आलावा अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, बब्बू मान, गोविंद नामदेव और पुनीत इस्सर नजर आएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment