बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने फ़िल्मी करियर में कई सुपर हिट और ब्लॉकबास्टर फिल्में देकर अपनी खास पहचान बनाई है. उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा ने उन्हें न केवल दुनिया भर से प्रसिद्धि दिलाई है. बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाया है। आइये जानते हैं 2025 में उनकी कुल संपत्ति (Tiger Shroff Net Worth in 2025) कितनी हैं? और उनके आय के स्रोतों पर एक नजर डालते हैं।
Tiger Shroff Net Worth in 2025 (2025 में टाइगर श्रॉफ नेटवर्थ)
बॉलीवुड के एक्शन-स्टंट स्टार टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकारों की सूची में शुमार है। जो किसी भी फिल्म के लिए कम से कम 10 करोड़ और अधिकतम 40 करोड़ तक चार्ज करते हैं। फिल्में उनकी आय का सबसे बड़ा स्रोत है। साल 2025 के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की कुल नेट वर्थ लगभग 450 करोड़ बताई जा रही है। पिछले 3 सालों में उनकी नेटवर्क में लगभग 80-85% का उछाल आया है।
टाइगर श्रॉफ का कलेक्शन
टाइगर श्रॉफ लग्जरी गाड़ियों के शौकीन है। उनके कार कलेक्शन में बुगाटी वेरॉन, रेंज रोवर स्पोर्ट्स और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज जैसी कई गाड़ियों का नाम शामिल है।
- बुगाटी वेरॉन: दुनिया की सबसे तेज़ कारों में से एक, जिसकी कीमत लगभग ₹12 करोड़ है।
- रेंज रोवर स्पोर्ट: लग्जरी एसयूवी, जिसकी कीमत ₹1.5 करोड़ के आसपास है।
- बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज: स्टाइलिश सेडान कार है, जिसकी कीमत ₹60 लाख से शुरू होती है।
Tiger Shroff Income Source (टाइगर श्रॉफ पैसे कैसे कमाते है)
टाइगर श्रॉफ का मुख्य इनकम सोर्स फिल्में है। जो कम से कम 10 करोड़ प्रति फिल्म चार्ज करते है। उनकी जबरदस्त डांस स्किल्स, फिटनेस और स्टंट दर्शकों को पसंद आते हैं। पिछले साल रिलीज हुई गणपत और छोटे मियां बड़े मियां दोनों फिल्मों के लिए टाइगर श्रॉफ ने लगभग 165 करोड़ चार्ज किए थे।
ब्रांड एंडोर्समेंट : टाइगर श्रॉफ कई बड़े ब्रांड के साथ के एंबेसडर हैं। जिनमें फिटनेस, ब्यूटी, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े ब्रांड का नाम शामिल है। वे ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों रुपए कमाते हैं।
स्टेज परफॉर्मेंस और इवेंट्स : टाइगर श्रॉफ लाइव डांस परफॉर्मेंस और लाइव शोज में जज के रूप में भी काम कर चुके हैं और कर रहे हैं। जिससे उनकी आय में तगड़ा इजाफा हुआ हैं।
प्रॉपर्टी और निवेश: टाइगर श्रॉफ ने पिछले साल पुणे में एक 7.5 करोड़ का बंगला खरीदा था। इसके अलावा मुंबई के खार इलाके में भी 8BHK अपार्टमेंट खरीदा हुआ है। जिसकी कीमत लगभग 35 करोड़ है। यह अपार्टमेंट आधुनिक सुविधाओं से लैस है। और शहर के प्रमुख स्थानों के करीब है। जिसके चलते यहां से काफी अच्छा रेंट मिलता है।
टाइगर श्रॉफ को बिजनेस की भी काफी अच्छी समझ है। वह कई नए स्टार्टअप और स्टॉक मार्केट में निवेश किए हुए हैं। हालांकि इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।