हाल ही में भारत के 3 दिग्गज बल्लेबाजों के नाम Top 10 ICC T20 Ranking Batsman की सूची में टॉप 5 में शामिल हुए हैं। जो भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है। अभिषेक शर्मा की शानदार फॉर्म ने उन्हें इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह दिलाई है और उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ हो रही है। चलिए Top 10 ICC T20 Ranking Batsman के बारें में विस्तार से जानते हैं.
Top 10 ICC T20 Ranking Batsman Names
- ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया): 855 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। हेड एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और उन्होंने हाल ही में कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। जिनमें शानदार प्रदर्शन के बाद Top 10 ICC T20 Ranking Batsman लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए।
- अभिषेक शर्मा (भारत): 829 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। शर्मा एक युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और उन्होंने अपनी हालिया फॉर्म से हर किसी को प्रभावित किया है. अभिषेक ट्रेविस से महज 27 पॉइंट पीछे है।
- तिलक वर्मा (भारत): 803 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इन्होंने यह खिताब महज 22 साल की उम्र में हासिल कर लिया है।
- फिल साल्ट (इंग्लैंड): 798 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वे हाल ही में खराब प्रदर्शन के बाद एक पद पीछे खिसक गए।
- सूर्यकुमार यादव (भारत): 738 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। यादव अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं. इन्होंने टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी है।
- जोस बटलर (इंग्लैंड): 729 रेटिंग अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। इन्हें भी हालही में एक पद का नुकसान हुआ है।
- बाबर आजम (पाकिस्तान): 712 रेटिंग अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। आजम मैदान में काफी शांत दिमांग और समय से खेलते है. और लम्बे समय तक मैदान में डटे रहते हैं.
- पठुम निसांका (श्रीलंका): युवा बल्लेबाज निसांका 707 रेटिंग अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं।
- मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान): पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान को एक स्थान का नुकसान हुआ है। इसके बाद में 704 रेटिंग अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं। काबिज हुए।
- कुसल परेरा (श्रीलंका): 675 रेटिंग अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं। परेरा एक अनुभवी बल्लेबाज हैं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।