Top 5 Best Murder Mystery Movies जिन्हें एक बार देख लिया तो 3 दिन तक नहीं भूल पाओगे इनकी कहानी

By: khabardaari.com

On: Saturday, September 21, 2024 6:22 PM

Top 5 Best Murder Mystery Movies
Google News
Follow Us

Top 5 Best Murder Mystery Movies: जहां एक और लोगों को ड्रामा कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों का शौक है। वहीं कुछ लोगों को मर्डर मिस्ट्री, सस्पेंस और जासूसी किस्म की फिल्मों में ज्यादा रुचि होती है। मर्डर मिस्ट्री फिल्में रहस्यों से परिपूर्ण होने के साथ-साथ समाज की गहराई को भी पर्दे पर दिखाती है। इंडियन सिनेमा से कई जबरदस्त मर्डर मिस्ट्री फिल्में रिलीज हो चुकी है। जो दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया के साथ लंबे समय तक सुर्खियों में रही। अगर आप भी मर्डर मिस्ट्री फिल्में देखने की शौकीन है। तो हम आपके लिए कुछ ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

Top 5 Best Murder Mystery Movies

फिल्म डायरेक्टर रिलीज़ डेट 
Jaane Jaan सुजॉय घोष21 सितंबर 2023
Vinci Daश्रीजीत मुखर्जी12 अप्रैल 2019 
Orphanजैम कोलेट-सेरा24 July 2009
Freddy शशांक घोष2 दिसंबर 2022

1. Jaane Jaan

जाने जान फिल्म को 21 सितंबर 2023 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। जिसमें जयदीप अहलावत (नरेन व्यास), करीना कपूर खान (माया डिसूजा) ने मुख्य भूमिका, जबकि विजय वर्मा (इंस्पेक्टर करण आनंद) नायशा खन्ना, सौरभ सचदेवा, लिन लैशराम, उदिति सिंह, कर्म तकापा और सुंदर सिंह ने सहायक भूमिका निभाई है. 

जाने जान फिल्म का डायरेक्शन और लेखन कार्य फेमस डायरेक्टर सुजॉय घोष द्वारा किया गया था। जो खास तौर पर मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।  

फिल्म में करीना कपूर ने माया डिसूजा की भूमिका निभाई है। जिसकी एक इकलौती बेटी भी है। माया अपने पति अजीत से तलाक ले चुकी है। मगर माया और उसकी बेटी एक हत्या के अपराध में संदिग्ध पाई जाती है। यह हत्या किसी और कि नहीं बल्कि माया के पूर्व पति अजीत की हुई है। इस दौरान माया की मदद के लिए उसका पड़ोसी एकमात्र सहारा बनता है। जो एक जीनियस टीचर है। जो माया को बहुत प्यार भी करता है। फिल्म काफी मजेदार और सस्पेंस से भरपूर है। जिसे एक बार जरूर देखना चाहिए।  

2. Vinci Da

12 अप्रैल 2019 को श्रीजीत मुखर्जी के डायरेक्शन में रिलीज की गई फिल्म Vinci Da दर्शकों को जमकर पसंद आई. फिल्म में सोहिनी सरकार (जया) और श्रीजीत मुखर्जी (विद्यालय प्राचार्य), ने मुख्य भूमिका निभाई है। इनके अलावा ऋत्विक चक्रवर्ती, रुद्रनील घोष, अनिर्बान भट्टाचार्य, रिद्धि सेन, भरत कौल, देबप्रतिम दासगुप्ता, आर्यन रॉय, गौतम मोइत्रा सिद्धांत शेठ ने किरदार निभाया है। 

श्रीजीत मुखर्जी ने कई बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री फिल्में बनाई है। मगर विंसी दा फिल्म दर्शकों पर सबसे गहरा प्रभाव छोड़ती है। फिल्म में विंसी दा के किरदार में रुद्र नील घोष और आदि बॉस के किरदार में रित्विक चक्रवर्ती ने शानदार अभिनय किया है. 

3. Orphan

ऑर्फन फिल्म में इसाबेल फ़ुहरमैन और वेरा फ़ार्मिगा ने कपल के तौर पर मुख्य भूमिका निभाई है. इनके अलावा आर्यना, पीटर सार्सगार्ड, जिमी बेनेट, जिमी बेनेट और मार्गो मार्टिंडेल ने सहायक भूमिका निभाई है.  फिल्म का डायरेक्शन Jaume Collet-Serra (जैम कोलेट-सेरा) ने किया है. 

फिल्म में इसाबेल फ़ुहरमैन और वेरा फ़ार्मिगा के बच्चे की मौत हो जाती है। इस सदमें से बाहर आने के लिए वह एक 9 साल की लड़की को गोद लेते हैं। कुछ समय बाद ही एक के बाद एक कई मर्डर होने शुरू हो जाते है। मगर इन सभी हत्याओं का कनेक्शन इस गोद ली हुई लड़की से हैं। जहां कपल ने अपने बच्चे की मौत के सदमे से उबरने के लिए इस लड़की को गोद लिया था। अब वहीं लडकी उनकी जान पर मुसीबत बन जाती है। फिल्म देखने सस्पेंस से भरपूर है। जिसे आपको एक बार जरूर देखना चाहिए। 

4. Freddy

शशांक घोष द्वारा निर्देशित और परवीज शेख द्वारा लिखित Freddy फिल्म को 2 दिसंबर 2022 को disney+ हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। फिल्म में अलाया एफ (कैनाज़ क्रूज़ ईरानी) और कार्तिक आर्यन (डॉ फ्रेडी गिनवाला) ने मुख्य किरदार निभाया है। इनके अलावा करण पंडित, हर्षिका केवलरमानी, सज्जाद डेलाफ्रूज़, विहान चौधरी (फ्रेडी के पिता), और तृप्ति अग्रवाल ने सहायक भूमिका निभाई है।

कार्तिक आर्यन ने फ्रेडी का किरदार निभाया है। जो एक शर्मिला व्यक्ति और पेशे से एक दंत चिकित्सक है। वह कई बार लड़कियों के साथ डेट पर जाता है। मगर उसे हर बार लड़कियां रिजेक्ट कर देती है। इसके बाद फ्रेडी एक शादी में कैनाज (अलाया) नाम की लड़की से मिलता है। जो उसे देखकर स्माइल कर रही थी। दोनों की बातचीत आगे बढ़ती है। कैनाज़ एक शादीशुदा लड़की है। जिसके पति का नाम रुस्तम है। रुस्तम कैनाज को आए दिन पीटता रहता है। एक बार कैनाज फ्रेडी के क्लीनिक पर अपनी दाढ उखड़वाने आती है। इस दौरान फ्रेडी की नजर कैनाज के चेहरे पर लगे चोटों के निशान पर जाती है। जो उसके पति रुस्तम द्वारा मारपीट के दौरान लगे थे।

दोनों के बीच प्यार के फूल खिलने लगते हैं। अब वह दोनों  कैनाज के पति रुस्तम को मार कर अपनी जिंदगी शुरू करना चाहते हैं। रेडी रुस्तम को अपनी कार के नीचे कुचलकर मार देता है। यह फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे दर्शकों को तगड़ा मजा मिलता है। फिल्म का सबसे मजेदार पार्ट फिल्म का अंत है। जिसे जानने के लिए आपको यह फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए। 

5. Sector 36

Sector 36 फिल्म 30 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। जिसका डायरेक्शन आदित्य निंबालकर द्वारा किया गया है। फिल्म में विक्रांत मैसी एक साइको किलर की भूमिका में नजर आते है। इनके अलावा फिल्म में दीपक डोबरियाल, आकाश खुराना, इप्सिता चक्रवर्ती और दर्शन जरीवाला जैसे कलाकार सहायक भूमिका में नजर आए हैं।

फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जिसमें विक्रांत मैसी ने लगभग दो दर्जन बच्चों को बेरहमी से मारकर उनकी लाश को दफन कर दिया। अगर आपको मर्डर मिस्ट्री और साइको किलिंग जैसी फिल्में देखना पसंद है, तो आपको सेक्टर 36 फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए।

Leave a Comment